RSSB Result 2025: आरएसएसबी ग्रुप डी से पहले जारी हो सकते हैं वीडीओ, पटवारी भर्ती के नतीजे, जानें लेटेस्ट अपडेट
Santosh Kumar | November 14, 2025 | 03:14 PM IST | 1 min read
अभ्यर्थी कट-ऑफ अंकों का इंतजार कर रहे हैं, जो श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। आरएसएसबी परिणामों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ग्रुप डी (चतुर्थ श्रेणी) भर्ती के परिणामों से पहले ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) और पटवारी भर्तियों के परिणाम घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड इस बात का प्रयास कर रहा है कि इसमें पद खराब नहीं हो, इसलिए वीडीओ, पटवारी और लाइब्रेरियन भर्तियों के परिणाम आरएसएसबी फोर्थ ग्रेड भर्ती (ग्रुप डी) के परिणामों से पहले जारी किए जाएंगे।
वीडीओ भर्ती के लिए 850 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए, और परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित की गई। आरएसएसबी ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की है, जिसके खिलाफ उम्मीदवार ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।
बोर्ड आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल आंसर की जारी होगी, और उसके बाद नवंबर के अंत तक परिणाम घोषित होने की संभावना है। राजस्थान पटवारी भर्ती 2025 के 3,705 पदों के लिए परीक्षा 17 अगस्त को आयोजित की गई।
Also read RSSB VDO Answer Key 2025: आरएसएसबी वीडीओ आंसर की rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट
RSSB Results 2025: रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की
पटवारी प्रोविजनल उत्तर कुंजी 5 सितंबर के आसपास जारी की गई। अब परिणाम जल्द ही आने की उम्मीद है। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर वीडीओ और पटवारी भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी करेगा।
ग्रुप डी के 53,749 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित की गई और उत्तर कुंजी 21 सितंबर को जारी की गई। हालांकि, इसका परिणाम बाद में जारी होने की उम्मीद है, क्योंकि बोर्ड अन्य भर्तियों को प्राथमिकता दे रहा है।
अभ्यर्थी कट-ऑफ अंकों का इंतजार कर रहे हैं, जो श्रेणीवार जारी किए जाएंगे। आरएसएसबी परिणामों के साथ-साथ अंतिम उत्तर कुंजी भी जारी करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए बोर्ड की वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार