RSSB Admit card 2025: आरएसएसबी स्टेनोग्राफर, पीए ग्रेड 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | June 27, 2025 | 06:17 PM IST | 2 mins read
राजस्थान स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टें ग्रेड-2 2024 परीक्षा 29 जून, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने स्टेनोग्राफर / पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड-2 संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 2024 के भाग 2 (टाइपिंग और स्टेनोग्राफर परीक्षा) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आरएसएसबी स्टेनोग्राफर 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
आरएसएसबी स्टेनोग्राफर, पीए ग्रेड 2 परीक्षा 2024 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचने की सलाह दी गई है।
राजस्थान स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टें ग्रेड-2 2024 परीक्षा 29 जून, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली का समय सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 4:20 बजे तक है। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा शुरू होने के 1 घंटे पहले तक ही उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 474 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 194 स्टेनोग्राफर के पद और 280 पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड - 2 के पद हैं।
RSSB Steno Admit card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
- आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in/rectlogingetadmitcard पर जाएं।
- स्टेनोग्राफर एंड पर्सनल असिस्टेंट ग्रेड 2 - GET Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
- राजस्थान स्टेनोग्राफर, पर्सनल असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
RSSB Personal Assistant Admit Card 2025: ड्रेस कोड
पुरुष अभ्यर्थी शर्ट/ टीशर्ट, कुर्ता पायजामा और पैंट पहनकर परीक्षा दे सकेंगे, जबकि महिला कैंडिडेट को सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी और कुर्ता पहनने की अनुमति है। जीन्स पहनकर आने की अनुमति नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार