RSSB Exam Date: आरएसएसबी ने प्लाटून कमांडर 2025 और वाहन चालक 2024 भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम किया जारी
Abhay Pratap Singh | November 4, 2025 | 04:22 PM IST | 2 mins read
आरएसएसबी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने 4 अक्टूबर को प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 और वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, आरएसएसबी प्लाटून कमांडर परीक्षा 22 नवंबर 2025 को और राजस्थान ड्राइवर परीक्षा 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी।
नोटिस में कहा गया कि, परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड उचित समय पर आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। आरएसएसबी एडमिट कार्ड 2025 एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसे अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
RSSB Exam Day Guidelines: परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
- बोर्ड ने जारी निर्देश में बताया कि, पहचान पत्र में 3 वर्ष या उससे अधिक पुरानी फोटो होने पर अभ्यर्थी उसे अपडेट करा लें।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना आवश्यक है, इसके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- प्रत्येक प्रश्न के आगे 5 विकल्प होंगे, जिनमें से चार विकल्प ए, बी, सी और डी उत्तर से संबंधित और पांचवा ई विकल्प अनुत्तरीय प्रश्न से संबंधित होगा।
- यदि अभ्यर्थी किसी प्रश्न का उत्तर नहीं देना चाहता है, तो उसे पांचवा विकल्प ‘ई’ को भरना होगा। कोई विकल्प नहीं भरने पर ⅓ अंक काटा जाएगा।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प को नहीं भरने पर अभ्यर्थी को उस परीक्षा के लिए अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। आरएसएसबी ने परीक्षाओं के संबंध में सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार पर विश्वास न करने की सलाह दी है। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
RSSB Exam Schedule 2025: परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में आरएसएसबी प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2025 और आसएसएसबी वाहन चालक भर्ती परीक्षा 2025 कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथि एवं दिन | परीक्षा का समय |
|---|---|---|---|
| 1 |
प्लाटून कमांडर सीधी भर्ती परीक्षा 2025
|
22 नवंबर, 2025
(शनिवार) |
पेपर-1 : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
| पेपर-2: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक | |||
| 2 |
वाहन चालक सीधी भर्ती परीक्षा 2025
|
23 नवंबर, 2025
(रविवार) |
सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार