RSSB Ayush Officer 2025 Correction Window: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर आवेदन में 18 नवंबर से करें सुधार, फील्ड जानें
Abhay Pratap Singh | November 14, 2025 | 07:12 PM IST | 1 min read
आरएसएसबी आयुष ऑफिसर 2025 एप्लीकेशन एडिट विंडो लिंक बोर्ड की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर सक्रिय की जाएगी।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) संविदा के पदों पर भर्ती 2025 के आवेदन पत्र में संशोधन के लिए आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, आरएसएसबी आयुष ऑफिसर एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 18 नवंबर, 2025 से खुलेगी।
राजस्थान आयुष अधिकारी आवेदन पत्र 2025 में ऑनलाइन सुधार की अंतिम तिथि 24 नवंबर निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को अपने आवेदन में बदलाव के लिए निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर से 11 नवंबर तक आयोजित की गई थी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “आरएसएसबी आयुष ऑफिसर भर्ती के ऑनलाइन आवेदन पत्रों में 18 नवंबर से 24 नवंबर, 2025 (रात 23:59 बजे) तक अभ्यर्थी ओटीआर के समय दर्ज की गई सूचनाओं में संशोधन कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद किसी भी स्थिति में बोर्ड द्वारा कोई संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
RSSB Ayush Officer 2025 Online Editing Application Form: संपादन योग्य फील्ड
उम्मीदवारों को राजस्थान आयुष ऑफिसर आवेदन में निम्नलिखित फील्ड में संपादन का मौका दिया गया है:
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- जन्म तिथि
- जेंडर
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- शैक्षणिक योग्यता (आदि)।
RSSB Ayush Officer Application Form Edit Window: आवेदन में सुधार कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीवार आरआरएसबी आयुष ऑफिसर एप्लीकेशन फॉर्म 2025 में आवश्यक सुधार कर सकते हैं:
- आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘आयुष ऑफिसर एप्लीकेशन एडिट विंडो’ लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आरएसएसएसबी आयुष ऑफिसर आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में आवश्यक सुधार करें और निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
- इसे सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Jamia Millia Islamia: जामिया ने चाइल्ड गाइडेंस एवं काउंसलिंग में आरसीआई-एक्रिडिटेड एडवांस डिप्लोमा शुरू किया
जामिया के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बाल विकास, बाल संरक्षण, बच्चों में मानसिक स्वास्थ्य एवं विकार और बच्चों में मादक द्रव्यों के सेवन जैसे मुद्दों पर सत्र आयोजित किए गए।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल