RSSB AYUSH Officer 2025 DV: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर डीवी में अनुपस्थित कैंडिडेट को अंतिम मौका, तिथि जांचें
Abhay Pratap Singh | July 22, 2026 | 11:57 AM IST | 2 mins read
आरएसएसबी ने राजस्थान आयुष ऑफिसर 2026 दस्तावेज सत्यापन में नहीं शामिल हुए उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ में जारी की है।
नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संविदा आयुष अधिकारी (आयुर्वेद/ होम्योपैथी/ यूनानी) भर्ती 2025 के लिए दस्तावेज सत्यापन चरण में अनुपस्थित उम्मीदवारों को अंतिम मौका दिया है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, आरएसएसबी आयुष ऑफिसर डीवी में अनुपस्थित 205 अभ्यर्थियों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 24 जुलाई, 2026 को आयोजित किया जाएगा।
आरएसएसबी ने राजस्थान आयुष ऑफिसर 2026 दस्तावेज सत्यापन में नहीं शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ में जारी की है, जिसमें आवेदन संख्या, रोल नंबर, उम्मीदवार का नाम, डीवी डेट और रिपोर्टिंग टाइम सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को अन्य कोई अवसर नहीं दिया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सभी अभ्यर्थी अपने नाम के सामने अंकित तिथि एवं समय पर ‘निदेशालय, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर के डीएमएचएस हॉल’ में अपने सभी मूल दस्तावेज एवं उनकी स्वहस्ताक्षरित छाया प्रति तथा आवेदन पत्र एवं स्क्रूटिनी फॉर्म के साथ उपस्थित होना होगा।”
आयोग ने बताया कि, 2777 अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के लिए उपलब्ध कराई गई थी। चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 11 जून से 9 जुलाई, 2026 तक किया गया था। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अनुपस्थित रहे अभ्यर्थियों को द्वितीय अवसर 16 जुलाई और 17 जुलाई, 2026 को दिया गया था।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और फाइनल मेरिट लिस्ट को शामिल किया गया है। आरएसएसबी आयुष ऑफिसर 2025 भर्ती के माध्यम से कुल 1535 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 1340 पद और टीएसपी क्षेत्र के 195 पद शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।
RSSB Ayush Officer Document Verification 2026: कैंडिडेट अपना रोल नंबर जांचें
नीचे बताए गए चरणों का पालन करते हुए दस्तावेज सत्यापन के अंतिम चरण में शामिल होने के लिए पात्र उम्मीदवार अपना रोल नंबर जांच सकते हैं:
- आरएसएसबी की वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘आयुष ऑफिसर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का आखिरी मौका’ पर क्लिक करें।
- उम्मीदवार Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर या आवेदन संख्या जांचें।
- इसे डाउनलोड करें और निर्धारित तिथि में केंद्र पर उपस्थित हों।
अगली खबर
]Delhi Police HC Admit Card 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल एडमिट कार्ड पीई और डीवी के लिए जारी
दिल्ली पुलिस एचसी चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT), फिजिकल एंड्योरेंस एवं मेजरमेंट टेस्ट/ डीवी, टाइपिंग टेस्ट और कंप्यूटर फॉर्मेटिंग टेस्ट जैसे चरण शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल