RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: आरआरसी जयपुर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 23 अक्टूबर से करें आवेदन

Saurabh Pandey | October 22, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read

आरआरसी जयपुर में अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

इस अप्रेंटिसशिप के लिए चयन शैक्षणिक मेरिट के आधार पर किया जाएगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC), उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR), जयपुर ने एक्ट अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए संशोधित नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 23 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत, 2026-27 प्रशिक्षण वर्ष के लिए विभिन्न रेलवे डिवीजनों और इकाइयों में कुल 2,008 प्रशिक्षण स्लॉट उपलब्ध हैं।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: आयु सीमा

आरआरसी उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर में अप्रेंटिस पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 22 नवंबर 2026 को 15 वर्ष पूरी हो जानी चाहिए और अधिकतम आयु 24 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को भर्ती नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं परीक्षा पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में नेशनल काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (NCVT) या स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) से मान्यता प्राप्त आईटीआई सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छोड़कर अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए

100 रुपये

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन और महिला उम्मीदवार

शून्य

Also read RSSB Recruitment 2026: राजस्थान टीचिंग एसोसिएट भर्ती परीक्षा दिशा-निर्देश जारी, एडमिट कार्ड डेट की घोषणा जल्द

RRC NWR Apprentice Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन मैट्रिक और आईटीआई में प्राप्त अंकों के औसत प्रतिशत के आधार पर तैयार की जाने वाली मेरिट सूची के जरिए किया जाएगा। इसके बाद दस्तावेजों का सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जांच होगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]