RRB Section Controller Answer Key 2026: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की rrbcdg.gov.in पर जारी, आपत्तियां उठाएं
Abhay Pratap Singh | February 26, 2026 | 02:49 PM IST | 2 mins read
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज विज्ञापन संख्या CEN 04/2025 के अंतर्गत आयोजित सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। अभ्यर्थियों के लिए 26 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति उठाने की लिंक सक्रिय रहेगी। आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
RRB Section Controller Answer Key 2026: उत्तर कुंजी कैसे डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर प्रोविजनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- CEN 04/2025 सेक्शन कंट्रोलर आंसर की लिंक पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- अपना प्रश्न पत्र, उत्तर और प्रोविजनल कुंजी जांचें।
- डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
Also read
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस कर दिया जाएगा। रेलवे सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2025 के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में परीक्षा 11 और 12 फरवरी, 2026 को आयोजित की गई थी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे 5 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे से पहले आपत्ति दर्ज कराएं। अंतिम समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आरआरबी की वेबसाइट पर विजिट करें।
RRB Section Controller Answer Key Objection Window 2026: चुनौती कैसे दर्ज करें?
आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर आंसर की पर चुनौती दर्ज करने की प्रक्रिया नीचे दी गई है:
- रेलवे की वेबसाइट https://www.rrbcdg.gov.in/ पर जाएं।
- पेज स्क्रॉल करें और ‘CEN 04/2025 सेक्शन कंट्रोलर’ लिंक खोजें।
- क्लिक करें और क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- संबंधित दस्तावेजों के साथ आपत्तियां उठाएं और शुल्क जमा करें।
-
इसके बाद सबमिट करें और पुष्टि पेज डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल