RRB NTPC Vacancy 2025: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल के 5,810 पदों पर भर्ती, आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | October 21, 2025 | 12:02 PM IST | 2 mins read
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। जमा किए गए आवेदनों के लिए शुल्क का भुगतान 22 नवंबर तक किया जा सकता है।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) 2025 के तहत ग्रेजुएट लेवल के 5,810 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर शुरू हो गई है। पात्र उम्मीदवार आरआरबी नॉन टेक्निकल भर्ती के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी स्नातक स्तर भर्ती 2025 से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर है। जमा किए गए आवेदनों के लिए शुल्क का भुगतान 22 नवंबर तक किया जा सकता है। आवेदन पत्र सुधार की सुविधा 23 नवंबर से 2 दिसंबर तक उपलब्ध रहेगी।
RRB NTPC Vacancy 2025: आवेदन के लिए एग्जाम फीस
जिन्हें स्क्राइब की आवश्यकता है, वे 3 से 7 दिसंबर के बीच पोर्टल पर अपने स्क्राइब का विवरण दर्ज कर सकते हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये है, जिसमें से 400 रुपये सीबीटी 1 के बाद वापस कर दिए जाएंगे।
एससी, एसटी, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईबीसी) के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹250 है, जिसमें से ₹250 (बैंक शुल्क काटने के बाद) परीक्षा में बैठने पर वापस कर दिए जाएंगे।
RRB NTPC Graduate Vacancy 2025: रिक्तियों का विवरण
उम्मीदवार आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2025 के लिए रिक्तियों का विवरण नीचे तालिका में देखें-
|
पद का नाम |
प्रारंभिक वेतन (₹) |
चिकित्सीय मानक |
आयु (01.01.2026 तक) |
कुल रिक्तियां |
|---|---|---|---|---|
|
चीफ कमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर |
₹35,400 |
B2 |
18-33 वर्ष |
161 |
|
स्टेशन मास्टर |
₹35,400 |
A2 |
18-33 वर्ष |
615 |
|
गुड्स ट्रेन मैनेजर |
₹29,200 |
A2 |
18-33 वर्ष |
3416 |
|
जूनियर अकाउंट असिस्टेंट कम टाइपिस्ट |
₹29,200 |
C2 |
18-33 वर्ष |
921 |
|
सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट |
₹29,200 |
C2 |
18-33 वर्ष |
638 |
|
ट्रैफिक असिस्टेंट |
₹25,500 |
A2 |
18-33 वर्ष |
59 |
RRB NTPC Recruitment 2025: सीबीटी 1 परीक्षा पैटर्न
विभिन्न आरआरबी एनटीपीसी भर्ती पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद के लिए अपनी पात्रता मानदंडों की जांच कर लेनी चाहिए। चयन प्रक्रिया में दो प्रमुख चरण शामिल होंगे।
सीबीटी 1 में सामान्य जागरूकता, मैथमेटिक्स और जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 90 मिनट का होगा। 1/3 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। सीबीटी 1 में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार सीबीटी 2 में भाग ले सकेंगे।
उसके बाद टाइपिंग स्किल टेस्ट या कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (सीबीएटी) होगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। परीक्षा तिथियां से संबंधित अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध