RRB NTPC UG Exam City Slip 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | June 3, 2026 | 04:03 PM IST | 2 mins read
सीईएन 07/2025 के तहत जारी इस भर्ती अभियान के अंतर्गत, आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 13, 14 और 16 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) लेवल सीबीटी 1 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी हैं। आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप से उम्मीदवारों को उनके परीक्षा शहर और तारीख के बारे में जानकारी मिलेगी। सीबीटी 1 परीक्षा 13 जून से आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट जैसे rrbahmedabad.gov.in पर लॉग इन करके आरआरबी एनटीपीसी सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार अपनी पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करके अपनी संबंधित रीजनल आरआरबी वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
सिटी स्लिप परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड नहीं है, बल्कि इसमें केवल शहर और शिफ्ट की जानकारी होती है। परीक्षा केंद्रों पर आधार-लिंक्ड बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन जरूरी होगा, उम्मीदवारों को ई-वेरिफाइड आधार कार्ड लाना होगा।
RRB NTPC UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कब आएगा?
अगर किसी कैंडिडेट को सिटी स्लिप में कोई गलती मिलती है, तो उन्हें तुरंत संबंधित आरआरबी से संपर्क करना चाहिए। आरआरबी के अनुसार, सीबीटी 1 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले आधिकारिक पोर्टल पर जारी किया जाएगा।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 हॉल टिकट में परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग टाइम, रोल नंबर और अन्य निर्देश शामिल होंगे। आरआरबी ने चेतावनी दी है कि बिना एडमिट कार्ड के किसी को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
RRB NTPC Exam City Slip 2026: एनटीपीसी सिटी स्लिप कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी 1 सिटी स्लिप की जांच कर सकते हैं-
- आरआरबी की सबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट या rrbcdg.gov.in पर विजिट करें।
- 'आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी स्लिप' से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- आरआरबी एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का पहला चरण 7, 8 और 9 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सीईएन 07/2025 के तहत जारी इस भर्ती अभियान के अंतर्गत, अब परीक्षा 13, 14 और 16 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]RRB NTPC UG Exam Schedule 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड कब आएगा?
सीईएन 07/2025 के तहत जारी इस भर्ती अभियान के अंतर्गत, अब यह परीक्षा 13, 14 और 16 जून से लेकर 20 जून तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह शेड्यूल 21 जून तक चलने वाला था, लेकिन अब इसे संशोधित कर दिया गया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल