RRB NTPC UG Admit Card 2026: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सीबीटी-1 एडमिट कार्ड जारी, 13 जून से शुरू होगा एग्जाम
Santosh Kumar | June 9, 2026 | 03:53 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आरआरबी एनटीपीसी यूजी एडमिट कार्ड पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (यूजी) भर्ती 2026 (सीईएन 07/2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार संबंधित आरआरबी क्षेत्रीय आधिकारिक वेबसाइट जैसे- rrbahmedabad.gov.in या rrbcdg.gov.in, के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी यूजी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी ने एनटीपीसी यूजी एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दी है।
आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, डेट, समय, फोटो और निर्देश होंगे।
RRB NTPC Hall Ticket 2026: प्रवेश पत्र के बिना एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं
आरआरबी एनटीपीसी 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले जारी किया जाता है। 13 जून को होने वाली परीक्षा के लिए, एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। भर्ती परीक्षा का पहला चरण 7, 8 और 9 मई को सम्पन्न हो गया है।
सेंटर पर तय समय से 30-45 मिनट पहले पहुंचें। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या कोई भी प्रतिबंधित चीज साथ लाना मना है। एडमिट कार्ड और आईडी के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
RRB NTPC UG Admit Card 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- उम्मीदवार rrbcdg.gov.in या क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर "आरआरबी एनटीपीसी ई-कॉल लेटर" लिंक पर क्लिक करें।
- क्षेत्रीय आरआरबी द्वारा होस्ट किए गए लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
- पोर्टल पर पंजीकरण नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि दर्ज करें।
- सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें दिए गए विवरण की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
कैंडिडेट्स को उनके एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। आरआरबी एनटीपीसी एडमिट कार्ड पर दी गई सभी जानकारी वेरिफाई करें और अगर कोई गड़बड़ी हो तो तुरंत अपने रीजनल आरआरबी से कॉन्टैक्ट करें।
अगली खबर
]RRB NTPC Exam City Slip 2026 (Out) LIVE: आरआरबी एनटीपीसी यूजी सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डेट जानें
सीईएन 07/2025 के तहत होने वाली इस भर्ती में हजारों पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। 13 जून को होने वाली परीक्षाओं के लिए सिटी स्लिप उम्मीदवार क्षेत्रीय आरआरबी की वेबसाइट पर लॉग इन करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल