Santosh Kumar | July 15, 2026 | 03:30 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 15 जुलाई को शाम 4 बजे से 22 जुलाई को रात 11:55 बजे तक आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 आंसर की देख सकते हैं।

RRB NTPC Graduate Answer Key 2026 Live Updates: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) आज शाम 4 बजे आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट 2026 (सीईएन 06/2025) के तहत कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-2) की आंसर की जारी करेगा। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर लॉग इन करके आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
आरआरबी एनटीपीसी (ग्रेजुएट) भर्ती के तहत सीबीटी-2 परीक्षा 10 जुलाई को आयोजित की गई। उम्मीदवार 15 जुलाई को शाम 4 बजे से 22 जुलाई को रात 11:55 बजे तक अपने प्रश्न, उत्तर और आंसर की देख सकते हैं।
यदि आपको किसी प्रश्न, विकल्प या आंसर की पर कोई आपत्ति है, तो आप इस दौरान ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये (साथ ही बैंक सर्विस चार्ज) का भुगतान करना होगा।
यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो बैंक चार्ज काटने के बाद बची हुई राशि उसी खाते में वापस कर दी जाएगी जिससे भुगतान किया गया था। शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीआई या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
अगर किसी उम्मीदवार को किसी सवाल, जवाब के विकल्प या आंसर की को लेकर कोई आपत्ति है, तो वे RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए लिंक के ज़रिए तय प्रक्रिया का पालन करते हुए अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए विस्तृत जानकारी और दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार आपत्तियां केवल 22 जुलाई को रात 11:55 बजे तक ही जमा कर सकते हैं; इसके बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर लॉग इन करके आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की व रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए इस वेबसाइट पर बने रहें।
July 15, 2026 | 03:30 PM IST
हां, आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 की आंसर-की आज (15 जुलाई) जारी की जाएगी। बोर्ड द्वारा आज शाम 4 बजे लिंक एक्टिव होगा।
July 15, 2026 | 02:58 PM IST
उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके संबंधित आरआरबी की वेबसाइट पर लॉग इन करके आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे।
July 15, 2026 | 02:56 PM IST
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) आज शाम 4 बजे आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट 2026 (सीईएन 06/2025) के तहत कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी-2) की आंसर की जारी करेगा।