RRB NTPC Exam 2025 Rescheduled: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल एग्जाम रीशेड्यूल, रेलवे ने नई तिथि की जारी
Abhay Pratap Singh | January 28, 2026 | 11:05 AM IST | 2 mins read
आरआरबी एनटीपीसी सीबीएटी 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा से 4 दिन पहले यानी 8 फरवरी, 2026 को जारी कर दिया जाएगा।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने विज्ञापन संख्या CEN No. 05/2024 के अंतर्गत आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए 28 दिसंबर, 2025 को आयोजित परीक्षा को पुनर्निधारित किया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, इस तिथि में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल परीक्षा अब 11 फरवरी, 2026 को कराई जाएगी।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और कंप्यूटर बेस्ड टाइपिंग स्किल टेस्ट (CBTST) का एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले और सिटी स्लिप 10 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा। कैंडिडेट लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से अपना परीक्षा शहर और हाल टिकट जांच सकेंगे।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “30.12.2025 की नोटिस के अनुसार रीशेड्यूल किया गया सीबीटीएसटी 11.02.2026 को होगा। परीक्षा शहर व तिथि और एससी/ एसटी उम्मीदवारों के लिए ट्रैवल अथॉरिटी डाउनलोड करने का लिंक परीक्षा की तिथि से 10 दिन पहले सभी आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा।”
सीबीटीएसटी में उम्मीदवारों को कम से कम 300 शब्द अंग्रेजी में या 250 शब्द हिंदी में टाइप करने होंगे। उम्मीदवारों को अंग्रेजी या हिंदी में से किसी एक भाषा में टाइप करना होगा। हिंदी टाइपिंग कृतिदेव या मंगल फॉन्ट में होगी। 10 मिनट में कम से कम एक बार पूरा गद्यांश टाइप नहीं करने वाले कैंडिडेट को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
आरआरबी ने उम्मीदवारों को रुपये के बदले नौकरी दिलाने का झूठा वादा करने वालों से सावधान रहने की अपील की है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आरआरबी की सभी भर्तियां कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होती हैं और चयन पूरी तरह से उम्मीदवारों की योग्यता व मेरिट पर आधारित होता है।
अगली खबर
]JEE Main 2026 Exam Live: जेईई मेन जनवरी 28 शिफ्ट 1, 2 क्वेश्चन पेपर, आंसर की, एनालिसिस जारी, कटऑफ जानें
एनटीए जेईई मेन 28 जनवरी परीक्षा का एनालिसिस प्रत्येक शिफ्ट के बाद छात्रों की प्रतिक्रिया और कोचिंग संस्थानों द्वारा विषयवार पेपरों की समीक्षा के आधार पर जारी किया जाएगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा