RRB NTPC Answer Key 2026: आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आंसर-की पीडीएफ जारी, 12 अप्रैल तक चैलेंज का मौका
Santosh Kumar | April 6, 2026 | 04:00 PM IST | 2 mins read
यदि दर्ज आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी आपत्तियों के लिए भुगतान की गई फीस, लागू बैंक शुल्क काटने के बाद, उम्मीदवार को वापस की जाएगी।
नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल (सीईएन 06/2025) परीक्षा के कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (सीबीटी-1) के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की पीडीएफ लिंक आज शाम 4 बजे से rrbchennai.gov.in जैसे सभी क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइटों पर एक्टिव कर दिया गया है। अब उम्मीदवार अपनी रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड करके अपने स्कोर की गणना कर सकते हैं।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल 2026 की आंसर-की में परीक्षा के दौरान पूछे गए सभी सवालों के सही जवाब दिए गए हैं। आरआरबी एनटीपीसी 2026 सीबीटी 1 परीक्षा 16 से 27 मार्च तक अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की गई।
आयोग ने उम्मीदवारों के दर्ज किए गए जवाबों के साथ आंसर-की भी जारी कर दी है, जिससे उम्मीदवार उत्तर को क्रॉस-चेक कर सकें। आंसर-की देखने के लिए, उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल पर जाना होगा।
RRB NTPC Answer Key 2026: एनटीपीसी आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
आरआरबी एनटीपीसी आंसर-की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। यदि उम्मीदवारों को आंसर-की में कोई त्रुटि नजर आती है, तो वे 12 अप्रैल तक अपनी आपत्तियाँ दर्ज करा सकते हैं।
प्रत्येक आपत्ति के लिए ₹50 का ऑनलाइन शुल्क जमा करना अनिवार्य है; यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो यह शुल्क वापस कर दिया जाएगा। एनटीपीसी आंसर-की पर आपत्तियां जमा करने की अंतिम समय सीमा रात 11:55 बजे है।
RRB NTPC Graduate Answer Key 2026: दर्ज आपत्ति सही होने पर फीस वापसी
यदि दर्ज आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी आपत्तियों के लिए भुगतान की गई फीस, लागू बैंक शुल्क काटने के बाद, उम्मीदवार को वापस की जाएगी। यह रिफंड उसी खाते में जमा किया जाएगा जिससे उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया था।
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल की कुल 5,810 रिक्तियों के लिए लाखों उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। आरआरबी के इस भर्ती अभियान का उद्देश्य नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) के तहत विभिन्न पदों को भरना है।
सफल उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा दिए जाने वाले अन्य फ़ायदों और सुविधाओं के साथ-साथ एक आकर्षक सैलरी पैकेज भी मिलेगा। सभी दर्ज की गई आपत्तियों की पूरी तरह से समीक्षा करने के बाद ही अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी।
अगली खबर
]CG Vyapam Admit Card 2026: सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 12 अप्रैल को एग्जाम
सीजी व्यापम फार्मासिस्ट ग्रेड-2 परीक्षा 12 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपने फार्मासिस्ट ग्रेड-2 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा