RRB ALP CBT-II Exam City Slip 2026: आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप जारी, 28 जुलाई को परीक्षा
Saurabh Pandey | July 18, 2026 | 06:30 PM IST | 2 mins read
रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती के तहत सीबीटी 2 के लिए परीक्षा शहर की सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा (CBT 2) के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार इसे आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in या क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के लिए यह सिटी स्लिप पीडीएफ प्रारूप में जारी की गई है।
इस स्लिप में उस शहर की जानकारी होती है जहां उम्मीदवार की परीक्षा होगी, साथ ही परीक्षा की तारीख और शिफ्ट का समय भी दिया होता है। उम्मीदवार इस स्लिप का इस्तेमाल अपनी यात्रा की व्यवस्था पहले से करने के लिए कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है।
RRB ALP CBT 2 City Slip: सिटी स्लिप डाउनलोड प्रक्रिया
- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.go.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप 2026” पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्म तिथि डालें।
- इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब आपकी एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 सिटी स्लिप डाउनलोड कर लें।
RRB ALP CBT 2 City Slip: सिटी स्लिप विवरण
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर (यदि लागू हो)
- परीक्षा की तारीख
- परीक्षा की शिफ्ट
- अलॉट किया गया परीक्षा शहर
- रिपोर्टिंग का समय
- आरआरबी क्षेत्र या जोन
- एससी/एसटी के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा
- जरूरी निर्देश
RRB ALP CBT 2 Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
रेलवे भर्ती बोर्ड सहायक लोको पायलट भर्ती परीक्षा (CBT 2) के लिए एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा से चार दिन पहले यानी 24 जुलाई 2026 को जारी करेगा। उम्मीदवार इसे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB ALP CBT 2 Exam Date: परीक्षा तिथि
आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 28 जुलाई 2026 को होगी। सीबीटी 2 के बाद, सफल उम्मीदवार अगले चरण में जाएंगे, जो कंप्यूटर-बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) है, और इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार