RPSC RAS Final Result 2024: आरपीएससी आरएएस फाइनल रिजल्ट घोषित; दिनेश विश्नोई ने किया टॉप, मेरिट लिस्ट जारी
Santosh Kumar | April 18, 2026 | 02:55 PM IST | 1 min read
आरएएस 2024 में वीरेंद्र चरण ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि नवनीत शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शीर्ष 20 में 4 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने आरएएस 2024 परीक्षा के अंतिम परिणामों की घोषणा कर दी है। साक्षात्कार के बाद संयुक्त मेरिट सूची और अंतिम परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिए गए हैं। आरपीएससी आरएएस 2024 परीक्षा में दिनेश बिश्नोई ने पूरे राजस्थान राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्होंने कुल 351.50 अंकों के साथ परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
आरएएस 2024 में वीरेंद्र चरण ने दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि नवनीत शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शीर्ष 20 में 4 महिला उम्मीदवार भी शामिल हैं। कुल 1,096 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है।
RPSC RAS Final Result 2024: मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी
भर्ती परीक्षा के लिए इंटरव्यू 1 दिसंबर, 2025 से 17 अप्रैल, 2026 तक आयोजित किए गए। अंतिम मेरिट सूची प्रारंभिक, मुख्य और इंटरव्यू चरणों के आधार पर तैयार की गई है। उम्मीदवार रिजल्ट पीडीएफ में अपने रोल नंबर देख सकते हैं।
अदालत में लंबित याचिकाओं के कारण, 5 उम्मीदवारों के परिणाम सीलबंद लिफाफों में हैं और 3 उम्मीदवारों के परिणाम संबंधित याचिकाओं पर आने वाले अंतिम फैसले पर निर्भर करेंगे। दो उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए गए हैं।
RPSC RAS Toppers 2024: टॉप 10 उम्मीदवारों के नाम
आयोग ने मेरिट लिस्ट 2 391 उम्मीदवारों को शामिल किया है। टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट तालिका दी गई है-
|
उम्मीदवार का नाम |
मेन में प्राप्तांक |
इंटरव्यू में प्राप्तांक |
फाइनल नंबर |
|---|---|---|---|
|
दिनेश विश्नोई |
302.5 |
49 |
351.5 |
|
वीरेंद्र चरण |
293 |
58 |
351 |
|
नवनीत शर्मा |
282.5 |
60 |
342.5 |
|
रवीन्द्र सिंह |
281.5 |
59 |
340.5 |
|
विकास सियाग |
286 |
51 |
337 |
|
ऐश्वर्या कंवर |
282 |
54 |
336 |
|
दिनेश |
296.5 |
37 |
333.5 |
|
शालू |
279 |
53 |
332 |
|
भूपेन्द्र सिंह |
262.5 |
67 |
329.5 |
|
राम सिंह गुर्जर |
278 |
51 |
329 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल