RPSC SI Telecom PET Result 2026: राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम पीईटी रिजल्ट जारी, 250 कैंडिडेट सफल
Abhay Pratap Singh | May 21, 2026 | 05:01 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एसआई टेलीकॉम पीईटी रिजल्ट 2026 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसमें साक्षात्कार के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने आज उप निरीक्षक दूरसंचार (SI Telecom) भर्ती 2024 के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम पीईटी रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं।
आरपीएससी सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम पीईटी रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम फिजिकल टेस्ट में कुल 250 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। इनमें टीएसपी क्षेत्र से 1 और नॉन-टीएसपी क्षेत्र से 249 उम्मीदवार शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “साक्षात्कार के लिए अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 26 मई से 1 जून, 2026 (रात 11:59 बजे) तक ऑनलाइन माध्यम में विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। इसके लिए, एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर My Recruitment - Detailed Form Cum Scrutiny - Apply Now पर जाना होगा।”
इंटरव्यू में सफल चयन प्रक्रिया के अगले चरण दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरपीएससी सब इंस्पेक्टर टेलीकॉम भर्ती 2024 के माध्यम से कुल 98 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नॉन टीएसपी क्षेत्र के 94 और टीएसपी क्षेत्र के 4 पद शामिल हैं।
दूरसंचार उप निरीक्षक की भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय द्वारा 9 से 11 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की गई थी। आरपीएससी एसआई टेलीकॉम प्रतियोगी परीक्षा 2024 का आयोजन 9 फरवरी, 2025 को किया गया तथा परिणाम 11 फरवरी, 2026 को जारी किए गए थे।
RPSC Sub Inspector Telecom Recruitment 2024: डाउनलोड करें
राजस्थान पुलिस एसआई टेलीकॉम पीईटी रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘न्यूज एंड इवेंट’ सेक्शन पर विजिट करें।
- ‘एसआई टेलीकॉम 2024 रिजल्ट’ लिंक पर क्लिक करें।
- Ctrl+F की मदद से रोल नंबर और कटऑफ जांचें।
अगली खबर
]CSEET June 2026 Admit card: सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी, परीक्षा 1 मई से
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर सीएसईईटी जून एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है, इन दस्तावेजों के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध