RPSC ASO Result 2026: आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट rpsc.rajasthan.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | February 24, 2026 | 04:40 PM IST | 2 mins read
आरपीएससी एएसओ एग्जाम 2024 में अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा।
नई दिल्ली: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (Assistant Statistical Officer) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी एएसओ रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, इसमें अनुसूचित क्षेत्र के 07 और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के 179 योग्य उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आरपीएससी एएसओ परिणाम पीडीएफ में अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र के कट-ऑफ अंक और दोनों क्षेत्रों के लिए क्षैतिज आरक्षण के कट-ऑफ अंक भी शामिल हैं।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, अस्थाई रूप से चयनित अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से विस्तृत आवेदन पत्र (DAF) भरना होगा। डीएएफ भरने का लिंक 27 फरवरी से 5 मार्च, 2026 तक सक्रिय रहेगा। विस्तृत आवेदन पत्र एवं दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग) द्वारा ही की जाएगी।
न्यूनतम कटऑफ अंक हासिल करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरणों में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। आरपीएससी एएसओ लिखित परीक्षा में कुल 186 कैंडिडेट सफल हुए हैं।
राजस्थान असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर 2024 परीक्षा 12 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 43 पदों को भरा जाएगा, जिसमें नॉन-टीएसपी क्षेत्र के 31 पद और टीएसपी क्षेत्र के 12 पद शामिल हैं।
आयोग ने बताया कि, 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में 5 विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने के कारण 30 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अयोग्य कैंडिडेट के रोल नंबर अलग से जारी किए गए हैं। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम अधिसूचना जांच सकते हैं।
RPSC Assistant Statistical Officer Result 2026: रिजल्ट कैसे जांचें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट आरपीएससी असिस्टेंट स्टैटिकल ऑफिसर रिजल्ट 2026 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरपीएससी की वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘कैंडिडेट इंफॉर्मेशन - रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- एएसओ 2024 रिजल्ट लिंक पीडीएफ पर क्लिक करें।
- Ctrl+F की सहायता से रोल नंबर जांचें और इसे डाउनलोड करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]JEE Mains Paper 2 Result 2026: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट जारी, jeemain.nta.nic.in से चेक करें स्कोरकार्ड
कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने जेईई मेन 2026 स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। जेईई मेन 2026 रिजल्ट में कैंडिडेट के पर्सेंटाइल, सब्जेक्ट के हिसाब से स्कोर और दूसरी जरूरी डिटेल्स शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा