RITES Apprentice Recruitment 2025: रेल इंडिया अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण शुरू, पात्रता मानदंड, चयन प्रक्रिया जानें
Saurabh Pandey | November 18, 2025 | 09:06 AM IST | 2 mins read
राइट्स अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
नई दिल्ली : रेल इंडिया टेक्निकल एंड इकोनॉमिक सर्विस लिमिटेड (RITES) की तरफ से अप्रेंटिस भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rites.com के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 5 दिसंबर 2025 है।
राइट्स अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 17 नवंबर, 2025 को कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं है।
राइट्स अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले सभी इंजीनियरिंग और डिप्लोमा उम्मीदवारों को नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) पोर्टल पर और सामान्य ग्रेजुएट्स को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NSDC) पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन नंबर के बिना आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
RITES Apprentice Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
|
पद का नाम
|
रिक्तियों की संख्या
|
|---|---|
|
स्नातक अपरेंटिस
|
146
|
|
डिप्लोमा अपरेंटिस
|
49
|
|
ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई)
|
57
|
|
कुल
|
252
|
RITES Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता
- ग्रेजुएट अपरेंटिस - बी.ई/बी.टेक (सिविल/आर्किटेक्चर/इलेक्ट्रिकल/सिग्नल एवं दूरसंचार/मैकेनिकल/केमिकल/धातुकर्म) या बीए/बीबीए/बी.कॉम
- डिप्लोमा अपरेंटिस - इंजीनियरिंग डिप्लोमा (सिविल/इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/केमिकल/धातुकर्म)
- ट्रेड अपरेंटिस - आईटीआई (सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रीशियन)
RITES Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
राइट्स अप्रेंटिसशिप भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। उम्मीदवारों का चयन एक मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। यह मेरिट सूची आपकी मुख्य योग्यता (डिग्री, डिप्लोमा या आईटीआई) में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर बनाई जाती है। यदि दो उम्मीदवारों के अंक समान हैं, तो अधिक आयु वाले उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।
RITES Apprentice Recruitment 2025: न्यूनतम अंक
सामान्य या आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 60% अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (एनसीएल)/दिव्यांगजन वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
RITES Apprentice Recruitment 2025: स्टाइपेंड
|
पद का नाम
|
मासिक वेतन
|
|---|---|
|
ग्रेजुएट अपरेंटिस (इंजीनियरिंग एवं नॉन-इंजीनियरिंग)
|
14,000 रुपये प्रति माह
|
|
डिप्लोमा अपरेंटिस
|
12,000 रुपये प्रति माह
|
|
ट्रेड अपरेंटिस (आईटीआई उत्तीर्ण)
|
10,000 रुपये प्रति माह
|
अगली खबर
]CG TET 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन vyapamcg.cgstate.gov.in पर शुरू, पूरा शेड्यूल जानें
सीजी टेट परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CPEB) द्वारा कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के रूप में उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए आयोजित की जाती है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार