Abhay Pratap Singh | September 2, 2026 | 08:53 AM IST | 2 mins read
देहरादून स्थित राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में कक्षा 8 में प्रवेश के लिए आरआईएमसीईई का आयोजन किया जाता है।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा (RIMCEE) 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 सितंबर से शुरू कर दी है। जुलाई 2027 एकेडमिक सेशन में देहरादून के राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में कक्षा 8 में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर (शाम 5 बजे) तक अप्लाई कर सकते हैं।
आरआईएमसी एंट्रेंस एग्जाम 2026 के लिए आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर सक्रिय है। परीक्षा शुल्क के रूप में सामान्य/ रक्षा कर्मियों और पूर्व-सैनिकों के आश्रित/ ओबीसी - एनसीएल कैंडिडेट को 1000 रुपये और एसटी/ एसटी कैटेगरी के छात्रों को 750 रुपये का भुगतान ऑनलाइन करना होगा।
विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ आरआईएमसीईई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक और लेट फीस उसी दिन रात 11:50 बजे तक जमा कर सकते हैं। जुलाई टर्म में एडमिशन के लिए 1 जुलाई 2027 को उम्मीदवारों की उम्र 12 साल 6 महीने से कम और 14 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
Also readकांग्रेस ने राजस्थान में शुरू किया 'जेन-जी फॉर चेंज' अभियान, शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर रहेगा फोकस
आरआईएमसीईई 2026 का आयोजन 6 दिसंबर को पेपर एवं पेपर (ऑफलाइन) मोड में किया जाएगा। प्रश्नपत्र में वर्णनात्मक (गणित और अंग्रेजी) और एमसीक्यू (सामान्य ज्ञान) टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। इंफॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेंस एग्जाम 2026 पूरे भारत के 39 शहरों में आयोजित की जाएगी।
किसी भी सवाल या स्पष्टीकरण के लिए उम्मीदवारों को हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर कॉल करने या एनटीए को rimc@nta.gov.in पर मेल करने की सलाह दी गई है। आरआईएमसी देहरादून एडमिशन 2027 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आरआईएमसीईई 2026 इंफॉर्मेशन बुलेटिन जांच सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आरआईएमसीईई 206 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: