RBI Office Attendant Admit Card 2026: आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, 28 फरवरी से एग्जाम
Santosh Kumar | February 23, 2026 | 09:50 PM IST | 2 mins read
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड पीडीएफ में कैंडिडेट का नाम, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम टाइम, सेंटर का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं।
नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने ऑफिस अटेंडेंट पदों की भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। आरबीआई एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in या opportunities.rbi.org.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह भर्ती कुल 572 पदों के लिए है, जिसमें 10वीं पास उम्मीदवारों ने आवेदन किया। आवेदन प्रक्रिया जनवरी से फरवरी 2026 तक चली।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड में कैंडिडेट का नाम, फोटो, सिग्नेचर, एग्जाम टाइम, सेंटर का पता और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। बिना एडमिट कार्ड के सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी। एग्जाम 28 फरवरी और 1 मार्च को होगा।
एग्जाम देश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर होगा। आरबीआई एग्जाम पैटर्न में ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल होंगे, जिसमें रीजनिंग, जनरल इंग्लिश, जनरल अवेयरनेस, न्यूमेरिकल एबिलिटी और कंप्यूटर नॉलेज जैसे सेक्शन शामिल होंगे।
RBI Office Attendant Hall Ticket 2026: एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'करंट वैकेंसी' सेक्शन में 'कॉल लेटर' पर क्लिक करें।
- आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब वेबसाइट पर पद से संबंधित प्रवेश पत्र लिंक को ओपन करें।
- पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करके लॉग इन करें।
- आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट एडमिट कार्ड दिखेगा उसे डाउनलोड करें।
RBI Office Attendant Admit Card 2026: आवश्यक दस्तावेज, प्रतिबंधित वस्तुएं
कैंडिडेट्स को अपना एडमिट कार्ड, ओरिजिनल फोटो आईडी (आधार, वोटर आईडी) और एक फोटोग्राफ लाना होगा। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नोट्स या कैलकुलेटर अलाउड नहीं हैं। एग्जाम सेंटर पर एग्जाम से 1 घंटा पहले पहुंचें।
आरबीआई ऑफिस अटेंडेंट पद के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने ₹24,250 की शुरुआती बेसिक सैलरी मिलेगी। अगर कैंडिडेट्स बैंक के रहने की जगह पर नहीं रहते हैं, तो उन्हें उनकी सैलरी का 15% एक्स्ट्रा हाउस रेंट अलाउंस दिया जाएगा।
अगली खबर
]RRB Group D Answer Key 2026: आरआरबी ग्रुप डी आंसर की चैलेंज विंडो आज होगी क्लोज, शाम 5 बजे तक दर्ज करें आपत्ति
जिन कैंडिडेट्स को आरआरबी ग्रुप डी आंसर की पर ऑब्जेक्शन है, वे शाम 5 बजे तक पोर्टल पर अपनी ऑब्जेक्शन सबमिट कर सकते हैं। रेलवे ग्रुप डी आंसर की अलग-अलग रीजनल RRBs की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर अवेलेबल है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल