RBI Exam Calendar 2027: आरबीआई वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी, फरवरी से शुरू होगी प्रक्रिया

Saurabh Pandey | October 23, 2026 | 01:46 PM IST | 2 mins read

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने वर्ष 2027 के लिए क्लास-I अधिकारियों (ग्रेड 'ए', ग्रेड 'बी' और अन्य पदों) की भर्ती का संभावित वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है।

आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि जारी की गई सभी तिथियां पूरी तरह से संभावित हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव संभव है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पैनल वर्ष 2027 के लिए क्लास I पदों का वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी कर दिया है। बैंक द्वारा जारी इस संभावित शेड्यूल के अनुसार, विभिन्न अधिकारियों के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया फरवरी 2027 से शुरू होने जा रही है। अभ्यर्थी आरबीआई के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर पूरे परीक्षा कार्यक्रम को चेक कर सकते हैं।

आरबीआई द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, ग्रेड 'बी' (DR) अधिकारियों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन फरवरी 2027 में जारी किया जाएगा। इसके पहले चरण की परीक्षा अप्रैल 2027 में और दूसरे चरण की परीक्षा मई या जून 2027 में आयोजित की जाएगी। वहीं, ग्रेड 'ए' (DR) जनरल पदों के लिए अधिसूचना जुलाई 2027 में जारी होगी और इसके लिए सिंगल फेज परीक्षा सितंबर 2027 में ली जाएगी।

अन्य विशेषज्ञ कैडर पदों के लिए परीक्षा तिथियां

अन्य विशेषज्ञ कैडर के पदों जैसे मैनेजर (टेक्निकल - सिविल), मैनेजर (टेक्निकल - इलेक्ट्रिकल), लीगल ऑफिसर (ग्रेड 'बी'), असिस्टेंट मैनेजर (प्रोटोकॉल एंड सिक्योरिटी) और असिस्टेंट मैनेजर (राजभाषा) के लिए भर्ती अधिसूचना फरवरी 2027 में जारी की जाएगी। इन सभी पदों के लिए सिंगल फेज परीक्षा का आयोजन मार्च या अप्रैल 2027 में किया जाएगा।

Also read JSSC Assistant Jailor PET 2026: झारखंड असिस्टेंट जेलर भर्ती फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें

RBI Exam Calendar 2027: परीक्षा कार्यक्रम

भर्ती का नाम
अधिसूचना का महीना
चरण-I परीक्षा का महीना
चरण-II परीक्षा का महीना
अधिकारी ग्रेड 'बी' (DR) - जनरल / DEPR / DSIM

फरवरी 2027

अप्रैल 2027

मई / जून 2027

अधिकारी ग्रेड 'ए' (DR) - जनरल

जुलाई 2027

सिंगल फेज: सितंबर 2027

—
प्रबंधक (तकनीकी - सिविल)

फरवरी 2027

सिंगल फेज : मार्च / अप्रैल 2027

—
प्रबंधक (तकनीकी - इलेक्ट्रिकल)

फरवरी 2027

सिंगल फेज : मार्च / अप्रैल 2027

—
विधि अधिकारी (लीगल ऑफिसर) - ग्रेड 'बी'

फरवरी 2027

सिंगल फेज : मार्च / अप्रैल 2027

—
सहायक प्रबंधक (प्रोटोकॉल और सुरक्षा)

फरवरी 2027

सिंगल फेज : मार्च / अप्रैल 2027

—
सहायक प्रबंधक (राजभाषा)

फरवरी 2027

सिंगल फेज : मार्च / अप्रैल 2027

—

भर्ती विवरण विस्तृत नोटिफिकेशन के साथ

आरबीआई ने यह स्पष्ट किया है कि जारी की गई सभी तिथियां पूरी तरह से संभावित हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें बदलाव संभव है। पदों की संख्या, विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अंतिम तिथियों से जुड़ी आधिकारिक जानकारी प्रत्येक भर्ती के साथ जारी होने वाले विस्तृत नोटिफिकेशन के माध्यम से ही उपलब्ध कराई जाएगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]