RSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने परीक्षाओं के लिए ड्रेस कोड में किया बदलाव, जींस पैंट, जैकेट पहनने पर रोक
Saurabh Pandey | January 21, 2025 | 01:24 PM IST | 2 mins read
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जारी ड्रेस कोड का लक्ष्य परीक्षा में धांधली को रोकना है। हाल ही में जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में नकल रोकने और डमी कैंडिडेट को रोकने के लिए डीटेल्ड फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और सीसीटीवी लाइव कवरेज की शुरुआत की गई थी।
नई दिल्ली : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने राज्य में प्रतियोगी परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के ड्रेस कोड में बदलाव किया गया है। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि सभी पुरुष और महिला कैंडिडेट्स ध्यान दें कि मेटल चेन और मेटल जिप वाले जींस पैंट या जैकेट न पहनें, अन्यथा परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा, इसलिए हमने ड्रेस कोड में बदलाव किया है, पुरुष कैंडिडेट्स को अब कुर्ता पजामा ही अब अलाउड है। सबको ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।
इसके बाद उन्होंने फिर लिखा कि बोर्ड के ऑफिसर ने आज मुझे बोला साब ये क्या कर दिया अब तो लड़के नाड़े में कारतूस छुपा कर लाएंगे। सच्ची? मुझे नहीं लगता कि लोग ऐसा करेंगे? मगर जो करने की सोच रहे हों याद रखना, पकड़े गए तो हवालात की सैर एंड चक्की पीसिंग एंड पीसिंग एंड पीसिंग हो जाएगा और वो भी कम से कम 10 साल के लिए।
RSSB Dress Code: पहले से जारी ड्रेस कोड
- पुरुष अभ्यर्थी आधी या पूरी आस्तीन के शर्ट या टी-शर्ट पैंट पहनकर आएंगे।
- महिला अभ्यर्थी सलवार सूट, चुन्नी या साड़ी, आधी या पूरी आस्तीन का कुर्ता या ब्लाउज पहनकर आएंगी।
- बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर आना होगा।
- कपड़े में बड़ी बटन, मेटल बटन, बैज या फूल लगाकर आने की अनुमति नहीं होगी।
- महिला अभ्यर्थी चूड़ियां, कान की बाली, अंगूठी और ब्रासलेट पहनकर आने पर रोक होगी।
- घड़ी, धूप का चश्मा, बेल्ट, हैंड बैग, हेयर पिन, ताबीज, कैप, स्कार्फ, स्टॉल, शॉल, मफलर पहनकर परीक्षा देने नहीं जा सकते थे।
- केवल स्लीपर चप्पल पहनकर आने की अनुमति होगी।
RSSB Dress Code: परीक्षा में धांधली को रोकना लक्ष्य
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से जारी ड्रेस कोड का लक्ष्य परीक्षा में धांधली को रोकना है। हाल ही में जूनियर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा में नकल रोकने और डमी कैंडिडेट को रोकने के लिए डीटेल्ड फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक और सीसीटीवी लाइव कवरेज की शुरुआत की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल