Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, 13 सितंबर को एग्जाम
Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 02:38 PM IST | 2 mins read
कोटा विश्वविद्यालय, राजस्थान ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK), राजस्थान ने राज्य पात्रता परीक्षा (SET) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। राजस्थान एसईटी के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajasthan.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को उस पर छपी सभी जानकारियों को चेक करना चाहिए।
राजस्थान एसईटी एडमिट कार्ड सिर्फ डिजिटल फॉर्मेट में जारी किया गया है और इसकी कोई फिजिकल कॉपी पोस्ट से नहीं भेजी जाएगी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी समय में होने वाली दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट कर लें।
Rajasthan SET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- कोटा यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Rajasthan SET 2026 Admit Card” वाले लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
- स्क्रीन पर अपना एडमिट कार्ड देखने के लिए 'सबमिट' पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड पर छपी सभी जानकारियों को ध्यान से देखें।
- अंत में एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट ले लें।
Rajasthan SET 2026 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
- उम्मीदवार का नाम और फोटो
- आवेदन नंबर और रोल नंबर
- जन्म की तारीख
- परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग का समय और परीक्षा का समय
- परीक्षा केंद्र का नाम और पता
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- परीक्षा के दिन के लिए सामान्य निर्देश
RPSC SET 2026: परीक्षा तिथि
राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (SET) 13 सितंबर 2026 को आयोजित की जानी है। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा के दिन साथ लेकर जाना होगा। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
Rajasthan SET 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स
| श्रेणी | न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स |
| सामान्य, ईडब्ल्यूएस | 40% (दोनों पेपरों का कुल मिलाकर) |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 35% (दोनों पेपरों का कुल मिलाकर) |
| अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग, थर्ड जेंडर | 35% (दोनों पेपरों का कुल मिलाकर) |
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें प्रक्रिया, लास्ट डे
इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से आवेदन व शुल्क जमा कर सकते हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिए फॉर्म में सुधार और शुल्क समायोजन की सुविधा 5 अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल