Rajasthan PTET Admit Card 2025: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड ptetvmoukota2025.in पर जारी, 15 जून को परीक्षा
Saurabh Pandey | June 9, 2025 | 09:22 AM IST | 2 mins read
राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीएड दोनों एंट्रेंस के एडमिट कार्ड लिंक अलग अलग जारी किए गए हैं।
नई दिल्ली : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) ने राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) के लिए एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार राजस्थान पीटीईटी के लिए पंजीकृत हैं, वे पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करनी होगी। 2 वर्षीय बीएड और 4 वर्षीय बीएड दोनों एंट्रेंस के एडमिट कार्ड लिंक अलग अलग जारी किए गए हैं।
Rajasthan PTET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.in पर जाएं।
- होम पेज पर 2 वर्षीय बी.एड प्रोग्राम या 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. प्रोग्राम लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को पीटीईटी एडमिट कार्ड 2025 लिंक मिलेगा।
- अब एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- असके बाद सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- Rajasthan PTET 2025 एडमिट कार्ड चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
Rajasthan PTET 2025: परीक्षा तिथि
राजस्थान के बी.एड. महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए पीटीईटी परीक्षा 2 वर्षीय बी.एड. एवं 4 वर्षीय बी.ए.बी.एड./बी.एससी.बी.एड. के लिए 15 जून 2025 को राज्य के सभी 41 जिलों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही पाली में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
Rajasthan PTET 2025: परीक्षा पैटर्न
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा ऑफलाइन होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सभी उत्तर ओएमआर शीट में भरने होंगे। राजस्थान पीटीईटी परीक्षा में चार खंड होंगे- मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी। हर प्रश्न 3 अंक का होगा। कुल पेपर 600 अंकों का होगा।
Rajasthan PTET 2025: परीक्षा विवरण
राजस्थान पीटीईटी परीक्षा प्रदेश के 41 जिलों में होगी, जिनके लिए 736 सेंटर बनाए गए हैं। इस बार 2 लाख 73 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है जो कि पिछले वर्षों की तुलना में बेहद कम है। पीटीईटी 2024 में 4.27 लाख युवाओं ने आवेदन किया था, जबकि 2023 में 5.21 लाख आवेदन आए थे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन