Rajasthan Police Admit Card 2025: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड police.rajasthan.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | September 11, 2025 | 08:04 PM IST | 1 min read
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी अभ्यर्थी को पर्सनल रूप से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
नई दिल्ली : राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 11 सिंतबर 2025 को जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसे राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान कांस्टेबल एडमिट कार्ड का सीधा लिंक recruitment2.rajasthan.gov.in पर भी एक्टिव किया जाएगा।
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन विवरण रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करने होंगे।
Rajasthan Police Admit Card 2025: परीक्षा तिथि
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 13 और 14 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। 13 सितंबर को परीक्षा दूसरी पाली में होगी, जबकि 14 सितंबर को परीक्षा दोनों पालियों में कराई जाएगी।
Rajasthan Police Admit Card 2025: परीक्षा गाइडलाइंस
- परीक्षा शुरू होने से 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- प्रवेश पत्र के साथ अपना हाल ही का रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो और एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड) लाना जरूरी है।
- उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए ड्रेस कोड का पालन करना होगा।
- नीले या काले रंग की स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाएं।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, घड़ी, कैलकुलेटर, पर्स, बैग और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लाना सख्त मना है।
Rajasthan Police Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- राजस्थान पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- राजस्थान पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपनी लॉगिन जानकारी - रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब सभी विवरणों को चेक करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा