Santosh Kumar | December 7, 2024 | 03:39 PM IST | 1 min read
राजस्थान स्टेट काउंसलिंग बॉडी ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
Use the NEET PG Rank Predictor 2026 to estimate your rank based on your exam performance. Get accurate rank insights and plan your college admissions.
Try Now
नई दिल्ली: राजस्थान स्टेट काउंसलिंग बॉडी ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में एडमिशन के लिए राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। काउंसलिंग के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rajpgneet2024.org के माध्यम से रिजल्ट देख सकते हैं। राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया लेख में आगे दी गई है।
NEET PG 2026: Expected Marks vs Rank | Expected Cutoff | Memory Based Ques.
NEET PG 2026: Rank Predictor | College Predictor | Counselling Companion
बता दें कि राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य नीट पीजी काउंसलिंग 2024 में गलत मेरिट लिस्ट के आरोपों को लेकर दायर याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि इसमें कोई स्पष्ट मनमानी या अवैधता नहीं पाई गई।
इसके बाद, एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर ने एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 1,506 उम्मीदवारों के लिए राजस्थान नीट पीजी राउंड 1 प्रोविजनल अलॉटमेंट 2024 जारी किया।
जिन अभ्यर्थियों को राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 8 से 12 दिसंबर 2024 शाम 5 बजे तक आवंटित संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। इसके बाद 20 दिसंबर से शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।
राजस्थान पीजी मेडिकल काउंसलिंग राज्य में कुल 1,024 एमडी/एमएस और 312 एमडीएस सीटों के लिए है। राजस्थान नीट पीजी काउंसलिंग 2024 दो राउंड में आयोजित की जाएगी, उसके बाद मॉप-अप राउंड होगा।
Also readNEET PG 2025 Exam Date: नीट पीजी 2025 के लिए संभावित परीक्षा तिथि घोषित, 15 जून को होगी आयोजित
राजस्थान पीजी मेडिकल प्रवेश के समय अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, इसका विवरण इस प्रकार है-
नोटिस के अनुसार, आयोग एसएससी जेई पोस्ट-प्रेफरेंस सबमिशन विंडो 9 दिसंबर को ओपन करेगी। पेपर-II के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर लिंक सक्रिय होने के बाद अपना विकल्प-सह-वरीयता प्रस्तुत कर सकते हैं।
Santosh Kumar