Rajasthan HC Recruitment 2026: राजस्थान हाईकोर्ट में स्टेनोग्राफर पदों पर होगी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Saurabh Pandey | July 18, 2026 | 10:34 AM IST | 2 mins read

राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पात्रता मानदंड चेक कर सकते हैं।

राजस्थान हाई कोर्ट ने कुल 163 पदों पर भर्ती के लिए यह नोटिफिकेशन जारी किया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने जिला अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेजी) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (स्थायी लोक अदालतों सहित) में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 10 अगस्त शाम 5 बजे तक है।

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

Rajasthan HC Stenographer Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आर्ट्स, साइंस या कॉमर्स स्ट्रीम में सीनियर सेकेंडरी परीक्षा या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इसके समकक्ष कोई परीक्षा या कोई उच्चतर परीक्षा पास की हो और देवनागरी लिपि में लिखी हिंदी और राजस्थानी बोलियों का अच्छा कामकाजी ज्ञान होना चाहिए।

Rajasthan HC Stenographer Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदक की श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग, ओबीसी (क्रीमीलेयर श्रेणी), अति पिछड़ा वर्ग (क्रीमीलेयर श्रेणी), अन्य राज्य के आवेदक
750 रुपये
राजस्थान राज्य के अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी), अति पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमीलेयर श्रेणी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक
600 रुपये
दिव्यांगजन, राजस्थान राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के आवेदक, भूतपूर्व सैनिक
450 रुपये

Also read MPESB Recruitment 2026: समूह-2 उप समूह-1 कृषि विस्तार अधिकारी परीक्षा तिथि बदली, अब 5 अगस्त से होगा एग्जाम

Rajasthan HC Stenographer 2026: परीक्षा पैटर्न (ग्रुप A अंग्रेजी शॉर्टहैंड)

पेपर
अवधि
श्रुतलेख की गति
अंक
पैसेज का श्रुतलेख (Dictation)
6 मिनट
80 शब्द प्रति मिनट
कंप्यूटर पर अंग्रेजी में श्रुतलेख पैसेज का प्रतिलेखन (Transcription) और टाइपिंग
50 मिनट
100

Rajasthan HC Stenographer 2026: परीक्षा पैटर्न (ग्रुप B हिंदी शॉर्टहैंड)

पेपर
अवधि
श्रुतलेख की गति
अंक
पैसेज का श्रुतलेख (Dictation)
6 मिनट
70 शब्द प्रति मिनट
कंप्यूटर पर हिंदी में श्रुतलेख पैसेज का प्रतिलेखन (Transcription) और टाइपिंग
50 मिनट
100

Rajasthan HC Stenographer 2026: परीक्षा पैटर्न (ग्रुप C कंप्यूटर टेस्ट)

पेपर
अवधि
कुल अंक
SC/ST और PWBD के लिए न्यूनतम अंक
अन्य सभी के लिए न्यूनतम अंक
स्पीड टेस्ट
10 मिनट
50
20
22.5
एफिशिएंसी टेस्ट (दक्षता परीक्षा)
10 मिनट
50
20
22.5
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]