Rajasthan HC Driver Admit Card 2026: राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि, ड्रेस कोड जानें
Saurabh Pandey | April 10, 2026 | 04:36 PM IST | 2 mins read
ओएमआर आंसर शीट एवं प्रश्न पत्रक को परीक्षा प्रारंभ होने के निर्धारित समय से 5 मिनट पहले यानी डिस्ट्रीब्यूशन बेल पर वितरित किया जाएगा एवं अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि वे सबसे पहले यह सुनिश्चित कर लें कि उन्होंने जो ओएमआर आंसर शीट प्राप्त की है उस पर स्वयं अभ्यर्थी के ही रोल नंबर दर्ज हों।
नई दिल्ली : राजस्थान हाई कोर्ट, जोधपुर ने ड्राइवर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट साथ लेकर आना होगा। अभ्यर्थी, जिनके पास प्रवेश पत्र नहीं होगा, उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
अभ्यर्थी राजस्थान उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक कर सकते हैं। अपना यूजर नेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
कोर्ट द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से डाक या अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर लिखे निर्देशों और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए "Instructions for candidates" को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका सख्ती से पालन करें।
Rajasthan HC Driver Exam 2026: परीक्षा तिथि
राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा वाहन चालक परीक्षा का आयोजन 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी, जबकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे पहुंचना अनिवार्य है। यह परीक्षा मुख्य रूप से जोधपुर और जयपुर में आयोजित की जाएगी।
Also read UPSC CAPF Result 2025: यूपीएससी सीएपीएफ रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, मेरिट लिस्ट जानें
Rajasthan HC Driver Exam Guidelines: परीक्षा गाइडलाइंस
- राजस्थान हाईकोर्ट ड्राइवर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ पानी की पारदर्शी बोतल ला सकेंगे।
- अभ्यर्थी को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, पेजर अथवा अन्य किसी तरह के इलेक्ट्रॉनिक / संचार उपकरण, व्हाइटनर, स्लाइड रूल, ज्यॉमितीय बॉक्स, बटुआ, थैला, हथियार या अन्य धारदार वस्तु आदि को परीक्षा केन्द्र के परिसर के भीतर लाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- अभ्यर्थी ऐसी किसी वस्तु को परीक्षा हॉल में अपने साथ न लाएं, क्योंकि परीक्षा केन्द्र पर इन्हें सुरक्षित रखने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
- इन वस्तुओं के किसी भी नुकसान या क्षति के लिए राजस्थान उच्च न्यायालय / केन्द्र अधीक्षक जिम्मेदार नहीं होगा।
Rajasthan HC Driver Exam 2026: ड्रेस कोड
- पुरूष उम्मीदवारों को शर्ट, पतलून और स्लीपर पहनकर परीक्षा हॉल में आना चाहिए।
- महिला उम्मीदवारों को सलवार सूट / साडी, टॉप/ब्लाउज, स्लीपर पहनकर आना चाहिए
- अभ्यर्थी जूते, सैंडल, मोजे, काले चश्मे, बेल्ट, हेयर पिन, गंडा/ ताबीज, स्कार्फ, टोपी, कोट टाई, ब्लेजर आदि न पहनकर आएं एवं अपने साथ किसी प्रकार का पर्स / हेंड बैग भी नहीं ला सकेंगे।
- अभ्यर्थी को बड़े आकार के बटन, किसी प्रकार का ब्रोच, बैज, फूल पहनने की अनुमति नहीं है।
- ड्रेस कोड को लेकर किसी भी प्रकार के विवाद के मामले में परीक्षा केन्द्र पर नोडल अधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
- केवल निर्धारित ड्रेस कोड वाले अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
अगली खबर
]Bihar Jeevika Result 2026: बिहार जीविका श्रेणीवार कटऑफ मार्क्स लाइवलीहुड स्पेशलिस्ट के लिए brlps.in पर जारी
बिहार जीविका कट-ऑफ अंक आधिकारिक वेबसाइट brlps.in पर उपलब्ध हैं। भर्ती परीक्षा 21 नवंबर, 2025 को आयोजित की गई, और अब पात्र उम्मीदवारों के लिए चयन प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार