Santosh Kumar | July 16, 2026 | 05:02 PM IST | 1 min read
अब, उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच ₹13,555 की इंस्टिट्यूट फीस जमा करनी होगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को 16 से 21 जुलाई के बीच अलॉट किए गए टीचर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।

नई दिल्ली: राजस्थान बीएसटीसी (प्री डीएलएड) 2026 के लिए राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट आज जारी कर दी गई है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (वीएमओयू), कोटा द्वारा आयोजित इस प्रक्रिया में, काउंसलिंग के आधार पर उम्मीदवारों को अलग-अलग डीएलएड कॉलेजों में सीटें अलॉट की गई हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर लॉग इन करके राजस्थान बीएसटीसी सीट अलॉटमेंट 2026 लेटर डाउनलोड कर सकते हैं।
अब, उम्मीदवारों को 16 से 20 जुलाई के बीच ₹13,555 की इंस्टिट्यूट फीस जमा करनी होगी। इसके बाद, उम्मीदवारों को 16 से 21 जुलाई के बीच अलॉट किए गए टीचर एजुकेशन इंस्टिट्यूट में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।
इस दौरान, संबंधित एजुकेशन इंस्टिट्यूट एडमिशन पाए उम्मीदवारों के डॉक्यूमेंट्स की जांच करेगा और उन्हें अधिकृत पोर्टल पर ऑनलाइन वेरिफ़ाई करेगा। उम्मीदवार 21 जुलाई तक एडमिशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे।
दस्तावेजों की सूची जो की अभ्यर्थी को अपने लॉगिन में अपलोड करनी है :-
राजस्थान बीएसटीसी 2026 काउंसलिंग की प्रक्रिया 10 जुलाई से शुरू हुई, जिसमें उम्मीदवारों ने अपनी पसंद के कॉलेजों का चुनाव किया। सीट अलॉटमेंट मेरिट, कैटेगरी, पसंद और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाता है।
परीक्षा 20 मई को हुई और परिणाम 10 जून को आया। परीक्षा में लगभग 4.97 लाख उम्मीदवार शामिल हुए। किसी भी समस्या के लिए, 6375584979 पर कॉल या predeled2026@vmou.ac.in पर ईमेल किया जा सकता है।
एनटीए ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/swayam पर स्कोरकार्ड का लिंक एक्टिवेट कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करके अपने नतीजे देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar