RBSE Exam Date 2025: राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की मुख्य परीक्षा एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू
Abhay Pratap Singh | January 14, 2025 | 08:39 AM IST | 2 mins read
आरबीएसई टाइम टेबल 2025 पीडीएफ राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं एक साथ शुरू की जाएंगी। आधिकारिक अपडेट के अनुसार, आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 मार्च महीने के पहले सप्ताह में शुरू होगी। आरबीएसई आज यानी 14 जनवरी को राजस्थान बोर्ड परीक्षा 2025 डेट शीट जारी करेगा।
बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन राजस्थान, अजमेर ने अपने ऑफिशियल ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर आरबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “राजस्थान बोर्ड - 10वीं-12वीं की मुख्य परीक्षा अब एक साथ 6 मार्च से होगी शुरू।” लेटेस्ट अपडेट के लिए कैंडिडेट आरबीएसई के एक्स हैंडल पर भी समय-समय पर विजिट कर सकते हैं।
आरबीएसई 10वीं, 12वीं परीक्षा तिथि 2025 की घोषणा के बाद छात्र, शिक्षक और अभिभावक राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर आरबीएसई 2025 एग्जाम डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और 12 परीक्षा 2025 में बहुविकल्पीय और लघु व दीर्घ उत्तर प्रश्न पूछे जाएंगे।
बोर्ड द्वारा मार्च के अंतिम सप्ताह में आरबीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं और अप्रैल 2025 के पहले सप्ताह में कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त करने की संभावना है। राजस्थान बोर्ड सभी स्ट्रीम के लिए आरबीएसई 10वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ और आरबीएसई 12वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ अलग-अलग जारी करेगा।
RBSE 10th 12th Time Table: ऐसे चेक करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से राजस्थान बोर्ड टाइम टेबल 2025 डाउनलोड कर सकेंगे:
- ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध News Updates लिंक पर क्लिक करें।
- अब राजस्थान 10th/ 12th डेट शीट 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपने क्लास के अनुसार दिए लिंक पर क्लिक करें।
- डेटशीट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपन होगा।
- एग्जाम डेटशीट चेक करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
राजस्थान में 15 जनवरी तक शीतलहर अवकाश -
राजस्थान बोर्ड ने एक्स पर बताया कि अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों में 15 जनवरी तक अवकाश घोषित करने, समय अवधि कम करने या समय परिवर्तन करने का अधिकार जिला कलेक्टरों को व आदेश जारी कर दिए गए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा