Pariksha Pe Charcha 2025: परीक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन 3 करोड़ के पार, अंतिम तिथि 14 जनवरी
Santosh Kumar | January 12, 2025 | 06:11 PM IST | 2 mins read
जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'परीक्षा पे चर्चा 2025' के लिए इस साल रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए हैं। 'परीक्षा पे चर्चा' के आठवें संस्करण के लिए 12 जनवरी 2025 को शाम 4 बजे तक आवेदनों की संख्या 3 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। अब तक 3 करोड़ 38 लाख से अधिक लोग आवेदन जमा कर चुके हैं। जिन लोगों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट innovateindia1.mygov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
परीक्षा पे चर्चा 2025 जनवरी में आयोजित की जाएगी, हालांकि इसकी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है। एमओई ने यह भी बताया है कि गतिविधियां 12 से 23 जनवरी 2025 तक स्कूल स्तर पर आयोजित की जाएंगी।
इसका उद्देश्य छात्रों को परीक्षाओं को उत्सव के रूप में मनाने के लिए प्रेरित करना होगा। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 3 करोड़ से अधिक छात्र, 19.64 लाख अभिभावक और 5.10 लाख शिक्षक पंजीकरण करा चुके हैं।
Pariksha Pe Charcha 2025: पीपीसी रजिस्ट्रेशन 14 जनवरी तक
पीपीसी 2025 एक वार्षिक कार्यक्रम है जिसमें पीएम मोदी बोर्ड परीक्षाओं से पहले छात्रों के साथ बातचीत करते हैं ताकि उनका तनाव दूर हो सके। पीपीसी 2025 के लिए पंजीकरण 14 दिसंबर, 2024 को शुरू हुआ।
मंत्रालय ने कहा कि इस कार्यक्रम की बढ़ती लोकप्रियता से पता चलता है कि यह छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और परीक्षाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सफल रहा है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 जनवरी है।
PPC 2025: परीक्षा पे चर्चा क्या है?
परीक्षा पे चर्चा हर साल कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों को परीक्षा से जुड़े तनाव और दबाव से उबरने में मदद करने के लिए आयोजित की जाती है। इस कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को पीएम से सवाल पूछने का मौका मिलता है।
छात्र अधिकतम 500 अक्षरों में अपने प्रश्न भी प्रस्तुत कर सकते हैं। वर्ष 2024 में 2.26 करोड़ प्रतिभागियों (2.06 करोड़ छात्र, 14.93 लाख शिक्षक और 5.69 लाख अभिभावक) ने परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में भाग लिया।
मंत्रालय ने बताया कि छात्रों के अलावा पीएम मोदी अभिभावकों और शिक्षकों से भी बातचीत करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने वाले करीब 2500 छात्रों को पीपीसी 2025 किट दी जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल