Trusted Source Image

DU UG Admissions 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय की पहली यूजी सीट आवंटन सूची का दो लाख से अधिक छात्रों को इंतजार

Press Trust of India | July 15, 2026 | 11:05 PM IST | 2 mins read

कुल 2,73,751 अभ्यर्थियों ने सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जबकि 2,18,284 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की। इनमें 97,775 पुरुष और 1,20,509 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

16 जुलाई शाम पांच बजे जारी होने वाली पहली सूची के साथ प्रवेश प्रक्रिया के तहत सीटों का आवंटन शुरू होगा। (इमेज-विकिमीडिया कॉमन्स)
16 जुलाई शाम पांच बजे जारी होने वाली पहली सूची के साथ प्रवेश प्रक्रिया के तहत सीटों का आवंटन शुरू होगा। (इमेज-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो लाख से अधिक अभ्यर्थी तैयारी में जुटे हैं। कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत पहली सीट आवंटन सूची बृहस्पतिवार को जारी की जाएगी। विश्वविद्यालय के अनुसार, 16 जुलाई शाम पांच बजे जारी होने वाली पहली सूची के साथ प्रवेश प्रक्रिया के तहत सीटों का आवंटन शुरू होगा।

इसके तहत 69 कॉलेजों और विभागों में संचालित 73 स्नातक पाठ्यक्रमों तथा बीए के 150 से अधिक पाठ्यक्रम संयोजनों में प्रवेश दिया जाएगा। इस बार कुल 71,624 सीटों पर दाखिले होंगे।

2 लाख से अधिक छात्रों को रिजल्ट का इंतजार

विश्वविद्यालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्राथमिकताओं में संशोधन की अवधि सोमवार को समाप्त होने के बाद 2,08,043 अभ्यर्थियों ने पाठ्यक्रम और कॉलेज संबंधी अपनी प्राथमिकताएं जमा की हैं।

कुल 2,73,751 अभ्यर्थियों ने सीएसएएस पोर्टल पर पंजीकरण कराया, जबकि 2,18,284 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की। इनमें 97,775 पुरुष और 1,20,509 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं।

प्रवेश प्रक्रिया का दूसरा चरण 11 जुलाई को समाप्त हुआ। इस दौरान अभ्यर्थियों ने सीयूईटी-यूजी 2026 के विषयों का कक्षा 12 में पढ़े गए विषयों से मिलान किया और अपनी पसंद के पाठ्यक्रम एवं कॉलेजों का चयन किया।

Also readDU-UG Admissions 2026-27: दिल्ली विश्वविद्यालय में ईसीए कोटे के लिए प्रायोगिक परीक्षा की संभावित तारीख घोषित

DU UG Admissions 2026: प्रायोगिक परीक्षा की संभावित तिथि जारी

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को प्राथमिकताओं में संशोधन का अवसर भी दिया था। इसके बाद आभासी रैंक जारी की गई, जिससे अभ्यर्थियों को अपनी संभावित स्थिति का आकलन करने और अंतिम रूप से प्राथमिकताओं में बदलाव करने का अवसर मिला।

सीट आवंटन प्रक्रिया के साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय अतिरिक्त पाठ्येतर गतिविधि (ईसीए) कोटे के तहत प्रवेश के लिए बृहस्पतिवार से शारीरिक परीक्षण भी शुरू करेगा। ये ट्रायल 25 जुलाई तक निर्धारित कॉलेजों में आयोजित किए जाएंगे।

इनमें नृत्य, वाद-विवाद, रंगमंच, संगीत, ललित कला, डिजिटल मीडिया, रचनात्मक लेखन, प्रश्नोत्तरी और योग जैसी श्रेणियां शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने ईसीए ट्रायल के लिए श्रेणीवार और पंजीकरण संख्या के आधार पर रिपोर्टिंग कार्यक्रम जारी किया है।

नृत्य, वाद-विवाद, रंगमंच और गायन श्रेणियों के ट्रायल 16 जुलाई से शुरू होंगे। हालांकि, एनसीसी और एनएसएस श्रेणियों के लिए कोई शारीरिक परीक्षण आयोजित नहीं किया जाएगा।

नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा

पहले चरण में सीट पाने वाले अभ्यर्थियों को 16 से 18 जुलाई के बीच सीट स्वीकार करनी होगी। इसके बाद संबंधित कॉलेज 20 जुलाई तक आवेदनों का सत्यापन और अनुमोदन करेंगे। पहले चरण में प्रवेश शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई है।

निर्धारित अवधि के भीतर सीट स्वीकार कर प्रवेश शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों के पास अपनी आवंटित सीट 'फ्रीज' करने या अगले चरणों में अधिसूचित समय सीमा के भीतर अपनी उच्च प्राथमिकताओं का क्रम बदलकर 'अपग्रेड' का विकल्प चुनने का अवसर होगा। विश्वविद्यालय सीट आवंटन की दूसरी सूची 25 जुलाई को जारी करेगा, जबकि नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications