ONGC Apprentice Recruitment 2025: ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 17 नवंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | November 10, 2025 | 11:22 AM IST | 2 mins read
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती में प्रारंभिक चयन के बाद, प्रत्येक ट्रेड और क्षेत्र के लिए एक मेरिट सूची ऑनलाइन प्रकाशित की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपनी स्थिति चेक कर सकेंगे। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए शामिल होगा।
नई दिल्ली : ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब उम्मीदवार 17 नवंबर, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाना होगा।
इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 6 नवंबर निर्धारित की गई थी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2623 उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: आयुसीमा
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन वाले उम्मीदवार की आयु 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट मिलेगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट दी गई है। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष तक की आयु में छूट मिलेगी।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यताएं
ओएनजीसी अपरेंटिस भर्ती के प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों का 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। कुछ तकनीकी पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा या स्नातक होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक भर्ती अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़ें, ताकि वे अपनी योग्यता के आधार पर सही पद के लिए आवेदन कर सकें।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ongcindia.com पर जाएं।
- होमपेज पर 'अपरेंटिस भर्ती 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अब, पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- अब सभी जानकारी ध्यानपूर्वक चेक करने के बाद फॉर्म जमा कर दें।
ONGC Apprentice Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
ओएनजीसी प्रशिक्षुओं की नियुक्ति के लिए क्वालीफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट के आधार पर होगा। मेरिट में समान संख्या होने पर, अधिक आयु वाले व्यक्ति पर विचार किया जाएगा।
ONGC Apprentice Recruitment 2025 Salary: स्टाइपेंड
- ग्रेजुएट अपरेंटिस - 12,300 रुपये प्रति माह
- 3 वर्षीय डिप्लोमा - 10,900 रुपये प्रति माह
- ट्रेड अपरेंटिस (10वीं/12वीं) - 8,200 रुपये प्रति माह
- ट्रेड अपरेंटिस (1 वर्षीय आईटीआई) - 9,600 रुपये प्रति माह
- ट्रेड अपरेंटिस (2 वर्षीय आईटीआई) - 10,560 रुपये प्रति माह
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार