JNVST 2026-27: जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आवेदन की लास्ट डेट 13 अगस्त तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें
Saurabh Pandey | July 30, 2025 | 09:13 AM IST | 3 mins read
जवाहर नवोदय विद्यालयों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण छात्रों (जो उसी जिले के ग्रामीण स्कूलों में कक्षा 3-5 तक पढ़े हैं) के लिए आरक्षित हैं। शेष 25 प्रतिशत सीटें शहरी छात्रों सहित सभी के लिए खुली हैं।
नई दिल्ली : नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) ने जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) के लिए पंजीकरण की समय-सीमा आगे बढ़ा दी है। इच्छुक और पात्र विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट cbseitms.rcil.gov.in के माध्यम से 13 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest: JNV Class 6 Question Paper 2025
जेएनवी चयन परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदक का जन्म 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए। आवेदन पोर्टल पर उम्मीदवार के मूल विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी, पैन नंबर आदि भरने होंगे। पात्र उम्मीदवारों को ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और उम्मीदवार और उसके माता-पिता दोनों के हस्ताक्षर सहित फोटो अपलोड करनी होगी। प्रमाणपत्र केवल 10-100 केबी आकार के jpg प्रारूप में अपलोड किया जाना चाहिए।
JNVST 2026-27: पात्रता मानदंड
जवाहर नवोदय विद्यालयों में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण छात्रों (जो उसी जिले के ग्रामीण स्कूलों में कक्षा 3-5 तक पढ़े हैं) के लिए आरक्षित हैं। शेष 25 प्रतिशत सीटें शहरी छात्रों सहित सभी के लिए खुली हैं।
JNVST 2026-27: एडमिशन डॉक्यूमेंट्स
- फोटोग्राफ
- माता-पिता के हस्ताक्षर
- अभ्यर्थी के हस्ताक्षर
- आधार विवरण/सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र
JNVST 2026-27 Admit Card: एडमिट कार्ड विवरण
जेएनवीएसटी प्रवेश पत्र एनवीएस द्वारा निर्धारित तिथि के अनुसार यथासमय उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जो आवेदन पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाएंगे। जेएनवीएसटी 2026 के आयोजन से पहले उम्मीदवारों/अभिभावकों द्वारा प्रवेश पत्र निःशुल्क डाउनलोड किए जा सकेंगे।
JNVST 2026-27: परीक्षा तिथि
जेएनवी चयन परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। चरण 1 परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को और चरण 2 परीक्षा 11 अप्रैल, 2026 को आयोजित की जाएगी।
पहला चरण शनिवार, 13 दिसंबर को निर्धारित है। इस चरण में, जेएनवीएसटी आंध्र प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश (दिबांग घाटी और तवांग जिलों को छोड़कर), बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश (चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, सोलन और शिमला जिलों को छोड़कर), जम्मू और कश्मीर (केवल जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर के लिए), झारखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान, त्रिपुरा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग को छोड़कर), केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, चंडीगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी में आयोजित किया जाएगा।
दूसरा चरण शनिवार, 11 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर (जम्मू-I, जम्मू-II, सांबा और उधमपुर को छोड़कर), मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के दिबांग घाटी और तवांग जिलों में, हिमाचल प्रदेश के चंबा, किन्नौर, मंडी, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल और स्पीति, सोलन और शिमला जिलों में, पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में और केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के लेह और कारगिल जिलों में आयोजित किया जाएगा।
JNVST 2026-27: परीक्षा पैटर्न
- मेंटल एबिलिटी - 40 प्रश्न, 50 अंक (60 मिनट)
- अंकगणित - 20 प्रश्न, 25 अंक (30 मिनट)
- भाषा - 20 प्रश्न, 25 अंक (30 मिनट)
- कुल - 80 प्रश्न, 100 अंक
JNVST 2026-27 Result: जेएनवी चयन परीक्षा रिजल्ट
जेएनवी चयन परीक्षा 2026 का परिणाम ग्रीष्मकालीन जेएनवी के लिए मार्च, 2026 के अंत तक और शीतकालीन जेएनवी के लिए मई, 2026 के अंत तक घोषित होने की उम्मीद है। उम्मीदवार आवेदन पोर्टल से परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम संबंधित कार्यालयों में भी प्रदर्शित किया जाएगा-
- जवाहर नवोदय विद्यालय
- जिला शिक्षा अधिकारी
- जिला मजिस्ट्रेट
- क्षेत्र के नवोदय विद्यालय समिति के उपायुक्त।
- नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navodaya.gov.in।
अगली खबर
]NVS Non-Teaching Result 2024: एनवीएस नॉन-टीचिंग भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
यह भर्ती जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, महिला स्टाफ नर्स, इलेक्ट्रीशियन कम प्लंबर, मेस हेल्पर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) जैसे 1377 विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों के लिए आयोजित की गई थी।
Santosh Kumar | 3 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल