NVS Admission 2026: जेएनवीएस कक्षा 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट के लिए आवेदन डेट 23 अक्टूबर तक बढ़ी
Santosh Kumar | October 21, 2025 | 01:51 PM IST | 2 mins read
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
नई दिल्ली: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) द्वारा जेएनवी में कक्षा 9 और 11 के लिए आयोजित लेटरल एंट्री सेलेक्शन टेस्ट (जेएनवीएसटी) 2026-27 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 21 अक्टूबर थी। जेएनवीएसटी कक्षा 9-11 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जुलाई से चल रही है।
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण और जरूरी विवरण भरना होगा। साथ ही, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शैक्षिक प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज अपलोड करने होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि के दो दिन बाद तक फॉर्म में सुधार किया जा सकता है।
वेबसाइट के अनुसार, एलईएसटी 2026 हेतु कक्षा 9 और 11 के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 24 से 26 अक्टूबर तक खुली रहेगी। पंजीकृत उम्मीदवार केवल क्षेत्र / लिंग / श्रेणी / परीक्षा माध्यम / विकलांगता में सुधार कर सकते हैं।
NVS Admission 2026: लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट डेट
जेएनवी लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 2026 का आयोजन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री सिलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें छात्रों को ओएमआर शीट पर उत्तर अंकित करने होंगे।
जेएनवी 9वीं-11वीं लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र निर्धारित तिथि पर जारी किए जाएंगे और आवेदन पोर्टल पर उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थी या उनके अभिभावक लेटरल एंट्री परीक्षा से पहले पोर्टल से इन्हें निःशुल्क डाउनलोड कर सकेंगे।
JNVST Admission 2026: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
पात्रता मानदंडों के अनुसार, कक्षा 9 में प्रवेश के लिए, छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 8 में अध्ययनरत होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 मई, 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए।
एनवीएस कक्षा 11 के लिए छात्रों को शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा 10 उत्तीर्ण होना चाहिए और उनकी जन्मतिथि 1 जून 2009 से 31 जुलाई 2011 के बीच होनी चाहिए। केवल भारतीय नागरिक ही आवेदन करने के पात्र हैं।
अगली खबर
]NIOS Project News: पिछले 4 साल में ‘एनआईओएस प्रोजेक्ट’ के तहत 10वीं कक्षा के 70 फीसदी बच्चे हुए फेल
शिक्षा निदेशालय से मिली जानकारी के मुताबिक, 2024 में ‘एनआईओएस प्रोजेक्ट’ के तहत 10वीं में 7794 बच्चों का पंजीकरण कराया गया था जिनमें से 37 फीसदी यानी 2842 बच्चे ही परीक्षा उत्तीर्ण कर सके।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार