JEE Mains Answer Key 2026: जेईई मेन आंसर-की सत्र 2 के लिए jeemain.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | April 11, 2026 | 09:36 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। जेईई मेन आंसर की पीडीएफ ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। कैंडिडेट्स की रिस्पॉन्स शीट और क्वेश्चन पेपर भी जारी कर दिए गए हैं। इससे स्टूडेंट्स अपने उत्तर चेक कर पाएंगे और संभावित स्कोर का अनुमान लगा पाएंगे। सेशन 2 की परीक्षा 2 से 8 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें लाखों कैंडिडेट्स ने हिस्सा लिया।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
Guide 2027: IIT's | NIT's | IIIT's | Fees & Cutoffs 2026-27: IIT's | NIT's | IIIT's
जेईई मेन 2026 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। जेईई मेन 2026 प्रोविजनल आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 11 से 13 अप्रैल तक सक्रिय रहेगी।
JEE Mains Answer Key PDF 2026: जेईई मेन आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
अगर किसी कैंडिडेट को आंसर की में कोई गलती मिलती है, तो वे इसे चैलेंज कर सकते हैं। हर ऑब्जेक्शन के लिए ₹200 प्रति प्रश्न की फीस लगेगी, जो वापस नहीं की जाएगी। इसके बाद फाइनल आंसर की, रिजल्ट जारी किया जाएगा।
आपत्तियां सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही स्वीकार की जाएंगी। एनटीए सभी वैध आपत्तियों की समीक्षा करेगी और जरूरी बदलाव करने के बाद फाइनल आंसर-की तैयार करेगा। जेईई मेन 2026 सत्र 2 रिजल्ट 20 अप्रैल तक घोषित किए जाएंगे।
JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन आंसर की पीडीएफ कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से जेईई मेन आंसर की पीडीएफ 2026 डाउनलोड या चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेईई मेन आंसर की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आवश्यक विवरण दर्ज करके आईडी लॉग इन करें।
- जेईई मेन आंसर की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- अंकों की गणना करें और आंसर-की डाउनलोड करें।
जेईई मेन 2026 सत्र 1 आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के मामले में, उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 / 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार