JEE Main 2025 Session 2 Result Date: जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट कब आएगा? जानें पिछले वर्षों के रुझान, कटऑफ

Santosh Kumar | April 5, 2025 | 06:42 PM IST | 2 mins read

एनटीए जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 पर दर्ज आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी करेगा।

JEE Main Last Five Year Analysis (2026-2022)

Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.

Try Now
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 परीक्षा के पहले 3 दिन सफलतापूर्वक आयोजित किए। अगली जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा 7 अप्रैल को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने अभी तक जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट की तारीख की घोषणा नहीं की है। एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा।

एनटीए ने जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 का रिजल्ट 11 फरवरी को और पेपर 2 का रिजल्ट 23 फरवरी को जारी किया। इस परीक्षा में शामिल होने वाले टॉप 2.5 लाख छात्र जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

JEE Main 2025 Cutoff: अपेक्षित जेईई मेन क्वालीफाइंग मार्क्स

जो छात्र एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई जैसे कॉलेजों में प्रवेश लेना चाहते हैं, उन्हें काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करना होगा। एनटीए जेईई मेन सत्र 2 के पेपर 1 और 2 के परिणाम अलग-अलग तिथियों पर जारी करेगा।

एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2025 की घोषणा के साथ-साथ आईआईटी जेईई मेन 2025 क्वालीफाइंग कटऑफ भी जारी करता है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में जेईई मेन 2025 की अपेक्षित कटऑफ देख सकते हैं-

श्रेणी

जेईई मेन कटऑफ 2025

सामान्य

92 - 100

ईडब्ल्यूएस

83 - 92

ओबीसी-एनसीएल

78 - 92

एससी

61 - 92

एसटी

47 - 92

Also read JEE Main 2025 Session 2 Live: जेईई मेन सेशन 2 अगली परीक्षा 7 अप्रैल को; एडमिट कार्ड जारी, कब तक आएगा रिजल्ट?

JEE Main 2025 Session 2 Result Date: जेईई मेन 2025 रिजल्ट डेट

एनटीए जेईई मेन 2025 परिणाम की पुनर्जांच या पुनर्मूल्यांकन के लिए कोई सुविधा प्रदान नहीं करता है। छात्रों द्वारा प्राप्त अंकों को अंतिम माना जाता है और उन्हें बदला नहीं जाएगा। परिणाम से पहले जेईई मेन आंसर की जारी की जाएगी।

एनटीए जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की 2025 पर दर्ज आपत्तियों के आधार पर जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट जारी करेगा। एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट 17 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है।

उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपने स्कोर और रैंक की जांच कर सकेंगे। नीचे दी गई तालिका में पिछले वर्षों में जारी जेईई मेन रिजल्ट डेट का विवरण देख सकते हैं-

ईयर जेईई मेन रिजल्ट डेट

जेईई मेन 2024 सेशन 2 रिजल्ट (पेपर 1)

24 अप्रैल 2024

जेईई मेन 2024 सेशन 2 रिजल्ट (पेपर 2)

19 मई 2024

जेईई मेन 2023 सेशन 2 रिजल्ट

29 अप्रैल 2023

जेईई मेन 2022 सेशन 2 रिजल्ट

8 अगस्त 2022

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]