Santosh Kumar | February 25, 2025 | 07:38 AM IST | 2 mins read
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) आज यानी 25 फरवरी को जेईई मेन 2025 सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगी। जो उम्मीदवार सेशन 2 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं या सेशन 1 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके, वे जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए शाम 9 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के पुरुषों के लिए शुल्क ₹1000 है, जबकि ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुषों के लिए यह ₹900 है। सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी की महिलाओं के लिए आवेदन शुल्क ₹800 है।
जबकि एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए यह ₹ 500 है। जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय केंद्रों का पसंदीदा विकल्प चुनना होगा। उम्मीदवारों को 4 शहरों का विकल्प दिया जाता है।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 रजिस्ट्रेशन की समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएगी। जेईई मेन्स दूसरे प्रयास के एडमिट कार्ड 2025 परीक्षा से 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। जेईई मेन 2025 सेशन 2 की परीक्षा 1 से 8 अप्रैल तक होगी।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 27 से 28 फरवरी तक खुली रहेगी। इस दौरान छात्र अपने जेईई मेन 2025 एप्लीकेशन फॉर्म में कुछ विवरण सुधार सकते हैं। एनटीए ने छात्रों के हित में यह सुविधा प्रदान की है।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 के परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। अब सेक्शन B में वैकल्पिक प्रश्न नहीं होंगे, बल्कि प्रत्येक विषय से 5 अनिवार्य प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित के विषय शामिल होंगे।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन 2025 सत्र 2 एप्लीकेशन फॉर्म आवेदन पत्र भर सकते हैं-
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 के पेपर 1 और पेपर 2 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 1 में कुल 14 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किए हैं। वहीं, पेपर 2ए और 2बी में सिर्फ 1 छात्र को 100 पर्सेंटाइल मिले हैं।
सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच हुई। परीक्षा में 3 पेपर शामिल हैं - बीटेक/बीई के लिए पेपर 1, बीआर्क के लिए पेपर 2ए और बीप्लान के लिए पेपर 2बी। बीटेक पेपर में कुल 75 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे और यह 300 अंकों का होगा।