CUET UG Admit Card 2024: सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड आज होगा जारी, exams.nta.ac.in से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | May 13, 2024 | 10:32 AM IST | 1 min read
उम्मीदवार एडमिट कार्ड पर सीयूईटी परीक्षा केंद्र 2024 देख सकते हैं। एनटीए किसी भी परिस्थिति में सीयूईटी के आवंटित परीक्षा केंद्रों को नहीं बदलेगा।
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी जल्द ही कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) 2024 का एडमिट कार्ड जारी करने वाली है। सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
एनटीए सीयूईटी एडमिट कार्ड 2024 के बिना किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा।
Cuet admit card 2024: परीक्षा समय
सीयूईटी परीक्षा पहली पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे तक, दूसरी पाली दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक और तीसरी पाली शाम 4 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीयूईटी पहली पाली की अवधि 2 घंटे है, जबकि दूसरी और तीसरी पाली की अवधि क्रमशः 2 घंटे और 1.5 घंटे है।
CUET UG 2024 परीक्षा विभिन्न राज्य और केंद्रीय विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा भारत के बाहर 26 शहरों सहित 380 शहरों में आयोजित की जाएगी।
CUET UG Admit Card 2024: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
- सीयूईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- उसके बाद, “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- सीयूईटी हॉल टिकट 2024 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- सीयूईटी 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा