NIOS Result 2025: एनआईओएस कक्षा 12वीं परिणाम अप्रैल सत्र के लिए results.nios.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत जानें
Abhay Pratap Singh | June 17, 2025 | 10:21 AM IST | 1 min read
एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक एग्जाम 2025 रिजल्ट में छात्रों का कुल पास प्रतिशत 73.72% दर्ज किया गया है।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) ने अप्रैल 2025 सत्र के लिए सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) पब्लिक एग्जाम 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। एनआईओएस कक्षा 12वीं परीक्षा 2025 में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर NIOS 12th रिजल्ट 2025 की जांच कर सकते हैं।
Also See: NIOS Class 12th Syllabus | PYQ's
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक एग्जाम 2025 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और स्क्रीन पर प्रदर्शित कैप्चा कोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। छात्रों को परिणाम की पुनः जांच/ पुनर्मूल्यांकन का भी मौका दिया गया है। इसके लिए 12 अंकों के नामांकन संख्या की सहायता से लॉगिन करना होगा।
NIOS Class 12 Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एनआईओएस रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनआईओएस की वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाएं।
- ‘परिणाम घोषित - सीनियर सेकेंडरी - 16 जून 2025’ पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- एनआईओएस स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
Also read
आधिकारिक सूचना के अनुसार, “जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे 15 दिनों के भीतर उत्तर पुस्तिकाओं की पुनर्जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। एनआईओएस स्कोरकार्ड 2025 में कोई गड़बड़ी होने पर छात्रों को 1 महीने के भीतर सूचित करना होगा।”
NIOS 12th Result 2025: पास प्रतिशत
नीचे दी गई सारणी में एनआईओएस सीनियर सेकेंडरी रिजल्ट 2025 में पास प्रतिशत की जांच कर सकते हैं:
| कैटेगरी | पंजीकृत छात्रों की संख्या | शामिल छात्र |
प्रमाणपत्र के लिए पंजीकृत (5 या अधिक विषयों में)
|
प्रमाणित शिक्षार्थियों की संख्या
|
पास प्रतिशत |
|---|---|---|---|---|---|
| छात्र |
56,301
|
50,145
|
42,790
|
32,483
|
75.91%
|
| छात्राएं |
1,09,992
|
96,404
|
85,264
|
61,921
|
72.62%
|
| ट्रांसजेंडर | 91 | 78 | 68 | 53 |
77.94%
|
| कुल |
1,66,384
|
1,46,627
|
1,28,122
|
94,457
|
73.72%
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार