NIFT Stage 2 Admit Card 2024: निफ्ट चरण 2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, nift.ntaonline.in से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | April 10, 2024 | 12:16 PM IST | 2 mins read
NIFT 2024 चरण 2 परीक्षा देश भर के 18 NIFT परिसरों द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ डिज़ाइन (B.Des) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (B.F.Tech) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) 2024 बैचलर प्रोग्राम के दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी कर दिया गया है। पहले चरण की परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार दूसरे चरण के लिए एडमिट कार्ड एनटीए-निफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट nift.ntaonline.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 13 अप्रैल से शुरू होगी।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking, Problem solving
NIFT 2026: Spot Round Seat Allotment | Round 2 Seat Allotment Link
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
एनटीए द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, NIFT 2024 चरण 2 परीक्षा देश भर के 18 NIFT परिसरों द्वारा प्रस्तावित बैचलर ऑफ डिज़ाइन (BDes) और बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (BFTech) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी। एनटीए ने चरण 2 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है। बता दें कि निफ्ट स्टेज 1 प्रवेश परीक्षा 5 फरवरी, 2024 को आयोजित की गई थी। इसका परिणाम एनटीए द्वारा 19 मार्च को जारी किया गया था।
NIFT Exam Schedule 2024: एग्जाम शेड्यूल
निफ्ट स्नातक कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए निफ्ट चरण-2 परीक्षा शेड्यूल नीचे दी गई सारणी में छात्र देख सकते हैं:
| कार्यक्रम |
परीक्षा |
तिथि |
समय |
|---|---|---|---|
|
बीडिज (रेगुलर) |
सिचुएशन टेस्ट |
13 अप्रैल 2024 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
बीडिज (आर्टिशन) |
स्टूडियो टेस्ट |
13 अप्रैल 2024 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
व्यक्तिगत साक्षात्कार |
13 अप्रैल 2024 |
दोपहर 2 बजे से |
|
|
बीडिज (एनएलईए) |
सिचुएशन टेस्ट |
13 अप्रैल 2024 |
सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक |
|
व्यक्तिगत साक्षात्कार |
13 अप्रैल 2024 |
दोपहर 2 बजे से |
|
|
बीएफटेक (एनएलईए) |
टेक्निकल एबिलिटी टेस्ट |
13 अप्रैल 2024 |
सुबह 10 बजे से 11 बजे तक |
|
व्यक्तिगत साक्षात्कार |
13 अप्रैल 2024 |
दोपहर 2 बजे से |
NIFT Stage 2 Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके निफ्ट स्टेज 2 एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट nift.ntaonline.in पर जाएं।
- यहां आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें
- NIFT Stage 2 Admit Card 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें दिए गए निर्देशों को पढ़ें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी प्रवेश परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले छात्र किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए एनटीए के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार एनटीए को मेल आईडी nift@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी अपनी समस्याओं से अवगत करा सकते हैं।
अगली खबर
]Sainik School Counselling 2024: एआईएसएसईई राउंड 1 सीट आवंटन रिजल्ट जारी, स्कूल स्वीकृति की लास्ट डेट 12 अप्रैल
जिन छात्रों ने अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई 2024) उत्तीर्ण की है और काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया है, वे आधिकारिक वेबसाइट pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling/ पर आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’