NIFT 2026 Admit Card: निफ्ट एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/niftee पर जारी, स्टेज 2 परीक्षा 26 अप्रैल को
Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 05:47 PM IST | 2 mins read
निफ्ट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download FREE NIFT sample papers to practice exam-level questions, understand the latest pattern, improve speed, accuracy and boost your NIFT preparation.
Download Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंट्रेंस एग्जाम (NIFTEE) 2026 स्टेज 2 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/niftee पर जाकर निफ्ट स्टेज 2 एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
NIFT 2027: Syllabus | Sample Papers | Sketching Practice | Design Principles
NIFT 2027: 500+ Fashion GK Questions | Design Thinking | BDes vs BFTech
NIFT 2027 Preparation Tips: GK and CA Ques | Mock Interview Ques | GAT Case Study Ques
NIFT Campuses Accepting CMR Between: 100 to 1000 | 1000 to 1500 | 2000 to 5000
निफ्ट हाल टिकट 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
NIFTEE 2026: परीक्षा कार्यक्रम
निफ्ट एंट्रेंस एग्जाम 2026 द्वितीय चरण की परीक्षा 26 अप्रैल 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। स्टेज 2 परीक्षा में निम्नलिखित घटक शामिल हैं:
- बैचलर ऑफ डिजाइन (BDes) के लिए - अभ्यर्थियों की मॉडल निर्माण क्षमता, सामग्री प्रबंधन, रचनात्मकता और नवाचार के मूल्यांकन हेतु ‘सिचुएशनटेस्ट’।
- BDes (NLEA) अभ्यर्थियों के लिए - एक ही दिन आयोजित होने वाला ‘स्टूडियो टेस्ट’ और ‘व्यक्तिगत साक्षात्कार’।
- BDes (शिल्पकार/ Artisans) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए - एक ही दिन आयोजित होने वाला ‘शिल्पकार कौशल परीक्षण’ और ‘व्यक्तिगत साक्षात्कार’।
- BFTech (NLEA) अभ्यर्थियों के लिए - एक ही दिन आयोजित होने वाला ‘तकनीकी योग्यता परीक्षण’ (TAT) और ‘व्यक्तिगत साक्षात्कार’।
एनआईएफटी एडमिट कार्ड 2026 में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या/रोल संख्या, जन्म तिथि, परीक्षा केंद्रों का पता, परीक्षा तिथि, कैटेगरी, कोर्स का नाम, केंद्र कोड, उम्मीदवार के हस्ताक्षर सहित अन्य विवरण शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र का गेट बंद होने बाद उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
किसी भी प्रश्न के लिए के लिए अभ्यर्थी एनटीए हेल्पडेस्क 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या nift@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
NIFTEE 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनआईएफटीईई 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें:
- आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/niftee/ पर विजिट करें।
- निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 स्टेज 2 डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- निफ्ट एडमिट कार्ड 2026 जांचें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल