Saurabh Pandey | April 16, 2026 | 04:06 PM IST | 2 mins read
आवेदन के समय क्वालीफाइंग परीक्षा के रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार या वे उम्मीदवार जो पहले ही 1 वर्ष या उससे अधिक का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।

नई दिल्ली : एनएचपीसी लिमिटेड ने देश भर में स्थित अपनी विभिन्न इकाइयों के लिए एक वर्षीय अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल 2026 से आधिकारिक वेबसाइट nhpcindia.com पर शुरू हो चुकी है। संबंधित ट्रेडों में बी.ई./बी.टेक., डिप्लोमा या आईटीआई प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र हैं।
एनएचपीसी अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के लिए पात्र उम्मीदवारों की आयु उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन के समय क्वालीफाइंग परीक्षा के रिजल्ट्स की प्रतीक्षा कर रहे उम्मीदवार या वे उम्मीदवार जो पहले ही 1 वर्ष या उससे अधिक का अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण पूरा कर चुके हैं, आवेदन करने के पात्र नहीं हैं।
एनएचपीसी भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार की एनएटीएस के तहत दी जाने वाली डीबीटी राशि सहित मासिक स्टाइपेंड प्राप्त होगा।
अपरेंटिस ट्रेड | शैक्षणिक योग्यता | मासिक स्टाइपेंड (रुपये में) |
ग्रेजुएट (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.) | 15,000 रुपये |
ग्रेजुएट (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.) | 15,000 रुपये |
ग्रेजुएट (मैकेनिकल) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.) | 15,000 रुपये |
ग्रेजुएट (E&C) | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.) | 15,000 रुपये |
ग्रेजुएट (कंप्यूटर साइंस) | कंप्यूटर साइंस इंजी./ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बी.ई./ बी.टेक./ बी.एससी. (इंजी.) | 15,000 रुपये |
HR एग्जीक्यूटिव | MBA/ PGDM (HR/ PM&IR/ HRM/ MSW) | 15,000 रुपये |
पद/ट्रेड का नाम | शैक्षणिक योग्यता | मासिक स्टाइपेंड (रुपये में) |
सुपरवाइजर (HR) | BBA (बी.बी.ए.) | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (सिविल) | सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) | इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (मैकेनिकल) | मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (E&C) | इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (नर्सिंग/GNM) | नर्सिंग में डिप्लोमा / GNM | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (फार्मेसी) | फार्मेसी में डिप्लोमा (D.Pharma) | 13,500 रुपये |
डिप्लोमा (X-Ray) | एक्स-रे टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा | 13,500 रुपये |
पद/ट्रेड का नाम | शैक्षणिक योग्यता | मासिक स्टाइपेंड (रुपये में) |
इलेक्ट्रीशियन (Electrician) | इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में आईटीआई | 12,000 रुपये |
प्लंबर (Plumber) | प्लंबर ट्रेड में आईटीआई | 12,000 रुपये |
फिटर (Fitter) | फिटर ट्रेड में आईटीआई | 12,000 रुपये |
मशीनिस्ट (Machinist) | मशीनिस्ट ट्रेड में आईटीआई | 12,000 रुपये |
वेल्डर (Welder) | वेल्डर ट्रेड में आईटीआई | 12,000 रुपये |
कारपेंटर (Carpenter) | कारपेंटर ट्रेड में आईटीआई | 12,000 रुपये |
कंप्यूटर ऑपरेटर असिस्टेंट (COPA) | कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में आईटीआई | 12,000 रुपये |
चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट के आधार पर होगी, जिसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। चयन का निर्धारण 10वीं, 12वीं/डिप्लोमा और स्नातक/आईटीआई में शैक्षणिक प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित वेटेज के अनुसार किया जाएगा। चयन मानदंड निम्नलिखित हैं-
अपरेंटिस का प्रकार | वेटेज का विवरण |
ग्रेजुएट अपरेंटिस | 20% (10वीं) + 20% (12वीं/डिप्लोमा, जो भी अधिक हो) + 60% (संबंधित विषय में स्नातक/स्नातकोत्तर) |
डिप्लोमा तकनीशियन | 30% (10वीं) + 70% (इंजीनियरिंग में डिप्लोमा) |
आईटीआई तकनीशियन | 30% (10वीं) + 70% (संबंधित ट्रेड में आईटीआई) |