NERIST NEE Counselling 2025: एनईआरआईएसटी एनईई काउंसलिंग के लिए 5 जून से शुरू होगा पंजीकरण; शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | June 4, 2025 | 02:43 PM IST | 2 mins read
एनईआरआईएसटी एनईई काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,500 रुपए का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा।
नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्टर्न रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (NERIST) की ओर से कल यानी 5 जून से एनईआरआईएसटी प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग 2025 (NEE Counselling 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योग्य कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट students.targetx.in/NERIST पर जाकर एनईई काउंसलिंग-सह-प्रवेश फॉर्म भर सकते हैं।
एनईआरआईएसटी एनईई काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1,500 रुपए का गैर-वापसी योग्य आवेदन शुल्क देना होगा। आधिकारिक सूचना के अनुसार, NEE-1, NEE-2 और NEE-3 के लिए प्रतीक्षा सूची या विस्तारित प्रतीक्षा सूची वाले उम्मीदवार भी एनईआरआईएसटी एनईई 2025 काउंसलिंग फॉर्म भर सकते हैं।”
NERIST NEE 2025 Counselling: आवश्यक दस्तावेज
अभ्यर्थियों को एनईई काउंसलिंग एडमिशन फॉर्म भरते समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- कक्षा 10, कक्षा 12, डिप्लोमा पास प्रमाण पत्र।
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)।
- पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)।
- आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
- पूर्वोत्तर के राज्य कोटा आवेदकों के लिए पीआरसी।
- एसबीआई बैंक अकाउंड का पासबुक विवरण।
- कानूनी संरक्षकता प्रमाणपत्र या शपथपत्र (यदि लागू हो)।
- माता-पिता या अभिभावक का आय प्रमाण पत्र।
- मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “उम्मीदवारों को संबंधित निर्धारित काउंसलिंग तिथि से कम से कम एक दिन पहले पूरा फॉर्म जमा करना होगा और काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार संस्थान में प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसलिंग में भाग लेना होगा। आपको एक वैध ईमेल पते और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करना होगा क्योंकि सभी पत्राचार उन्हीं संपर्कों से किए जाएंगे।”
NERIST NEE 2025 Counselling Schedule: एनईई काउंसलिंग शेड्यूल
NERIST NEE 2025 काउंसलिंग शेड्यूल नीचे दी गई सारणी में जांच सकते हैं:
| मॉड्यूल | विवरण | तिथि |
|---|---|---|
|
एनईई-III (डिग्री मॉड्यूल)
|
NEE-III के लिए सभी राज्यों के चयनित एवं प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थी
|
1 जुलाई, 2025 |
|
एनईई-II [पीसीएम (ईएंडटी), पीसीएम (विज्ञान), पीसीबी (वानिकी)] (डिग्री मॉड्यूल)
|
NEE-II के लिए सभी राज्यों के चयनित एवं प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थी
|
2 और 3 जुलाई, 2025
|
|
एनईई-I (प्रमाणपत्र मॉड्यूल)
|
NEE-I के लिए सभी राज्यों के चयनित एवं प्रतीक्षा सूची वाले अभ्यर्थी
|
4 और 5 जुलाई, 2025
|
|
एनईई-III और II (डिग्री मॉड्यूल)
|
शेष रिक्त सीटों (यदि कोई हो) के लिए काउंसलिंग-सह-प्रवेश का दूसरा राउंड
|
7 जुलाई, 2025
|
|
एनईई-I (प्रमाणपत्र मॉड्यूल)
|
शेष रिक्त सीटों (यदि कोई हो) के लिए काउंसलिंग-सह-प्रवेश का दूसरा राउंड
|
8 जुलाई, 2025 |
|
एनईई-I, II और III
|
स्पॉट काउंसलिंग-सह-प्रवेश रिक्त सीटों की उपलब्धता के अधीन
|
15 जुलाई, 2025
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल