Santosh Kumar | August 23, 2024 | 10:11 PM IST | 2 mins read
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in के जरिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग के तहत अपने सीट अलॉटमेंट स्टेटस को चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को 24 से 29 अगस्त के बीच उन कॉलेजों में रिपोर्ट करना होगा जहां उन्हें सीटें आवंटित की गई हैं।
एमसीसी द्वारा नीट यूजी काउंसलिंग 2024 4 राउंड में आयोजित की जाएगी, जिसमें से एक राउंड खाली सीटों के लिए होगा। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 1 के लिए उम्मीदवारों का डेटा सत्यापन 30 और 31 अगस्त को किया जाएगा।
जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अगर रिजल्ट में कोई गलती हो, तो उम्मीदवार 24 अगस्त को दोपहर 1 बजे तक डीजीएचएस के एमसीसी को mccresultquery@gmail.com पर ईमेल भेजकर सूचित कर सकते हैं। इसके बाद, प्रोविजनल रिजल्ट को फाइनल माना जाएगा।
समिति 4 से 5 सितंबर के बीच नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए भाग लेने वाले संस्थानों और एनएमसी द्वारा अस्थायी सीट मैट्रिक्स का डेटा जारी करेगी। नीट यूजी काउंसलिंग 2024 के राउंड 2 के लिए पंजीकरण विंडो 5 से 10 सितंबर तक खुली रहेगी।
नीट यूजी काउंसलिंग 2024 राउंड 2 के लिए चॉइस फिलिंग 6 से 10 सितंबर तक होगी और सीट अलॉटमेंट के लिए प्रोसेसिंग फीस 11 से 12 सितंबर के बीच जमा करनी होगी। इसके बाद एमसीसी 13 सितंबर को नीट यूजी राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी करेगा।
Also readNEET PG 2024 Result: नीट पीजी रिजल्ट एनबीईएमएस जल्द करेगा जारी, जानें लेटेस्ट अपडेट
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकते हैं-
बता दें कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित नीट यूजी परीक्षा 2024 में नामांकित और उत्तीर्ण सभी पात्र उम्मीदवारों के लिए एमबीबीएस और बीडीएस में प्रवेश के लिए नीट यूजी 2024 काउंसलिंग पंजीकरण शुरू किया गया। उम्मीदवारों को आवंटन स्वीकार करने या अस्वीकार करने का विकल्प दिया जाएगा।
इसके अलावा, उम्मीदवारों को बाद के राउंड में उनकी पसंदीदा सीट के लिए भी विचार किया जा सकता है। जो लोग नीट यूजी पहले राउंड के आवंटन से संतुष्ट हैं, उन्हें फीस का भुगतान करना होगा और कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।