NEET Answer Key 2025: नीट यूजी ऑफिशियल आंसर की neet.nta.nic.in पर जल्द; रैंक प्रेडिक्टर का उपयोग कैसे करें?
Abhay Pratap Singh | May 4, 2025 | 11:00 PM IST | 2 mins read
विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक नीट आंसर की 2025 कोड 45, 46, 47, 48 जारी कर दी गई है, जिसे कैंडिडेट संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही नीट यूजी ऑफिशियल आंसर की 2025 जारी की जाएगी। नीट यूजी 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए छात्र आधिकारिक घोषणा के बाद एनटीए नीट की वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर कोड 45, 46, 47, 48 के लिए नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
NEET Answer Key 2025 PDF Download: नीट यूजी उत्तर कुंजी
नीट यूजी 2025 आंसर की की सहायता से कैंडिडेट अपने संभावित नीट अंकों की गणना कर सकते हैं। नीट अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। नीट 2025 पेपर में कुल 180 प्रश्न पूछे गए थे।
विभिन्न कोचिंग संस्थानों द्वारा अनौपचारिक नीट आंसर की 2025 कोड 45, 46, 47, 48 जारी कर दी गई है, जिसे कैंडिडेट संबंधित संस्थानों की वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं। एनटीए द्वारा नीट यूजी प्रोविजनल आंसर की मई 2025 के चौथे सप्ताह में जारी की जाएगी, जिसपर उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी जाएंगी।
Also read NEET UG 2025 Cutoff: नीट यूजी क्वालीफाइंग मार्क्स एससी कैटेगरी के लिए क्या है? जानें अपेक्षित कटऑफ
समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद नीट यूजी 2025 फाइनल आंसर की के साथ नीट 2025 परिणाम 14 जून 2025 को जारी किया जाएगा। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को शुल्क भी देना होगा। नीट यूजी रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
NEET College Predictor: नीट कॉलेज प्रेडिक्टर
कैंडिडेट अपने रॉ नीट स्कोर के साथ अखिल भारतीय रैंक का अनुमान लगाने के लिए नीट रैंक प्रेडिक्डर का उपयोग कर सकते हैं। उसके बाद, रॉ स्कोर और अनुमानित रैंक की मदद से नीट अभ्यर्थी नीट कॉलेज प्रेडिक्टर का उपयोग करके अपने एडमिशन के लिए शीर्ष मेडिकल कॉलेजों की जांच कर सकते हैं।
NEET Rank Predictor 2025: नीट रैंक प्रेडिक्टर
छात्र नीट 2025 रैंक प्रेडिक्टर का उपयोग करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले नीट रैंक प्रेडिक्टर लिंक पर क्लिक करें।
- अपना अपेक्षित NEET 2025 स्कोर दर्ज करें।
- श्रेणी का चयन करें और प्रेडिक्ट नाउ पर क्लिक करें।
- अपनी अनुमानित रैंक और प्रतिशत देखें।
- अनुमानित रैंक के आधार पर उन कॉलेजों की खोज करें जिनमें आपको प्रवेश मिल सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा