Trusted Source Image

NEET UG 2026: नीट यूजी परीक्षा में 22.05 लाख उम्मीदवार हुए शामिल, एनटीए ने सभी उम्मीदवारों को दी शुभकामनाएं

Saurabh Pandey | May 4, 2026 | 09:32 AM IST | 2 mins read

एनटीए ने नीट परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर सहारा लिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स, सीसीटीवी कैमरे और जैमर्स जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई थीं।

Back

Most Scoring Concepts for NEET 2027

Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.

Download EBook
नीट यूजी का आयोजन MBBS, BDS और अन्य संबद्ध कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों को कुल 720 अंकों के 180 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी का आयोजन MBBS, BDS और अन्य संबद्ध कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। उम्मीदवारों को कुल 720 अंकों के 180 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। इस वर्ष परीक्षा में रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति दर्ज की गई है, जो छात्रों के बीच इस परीक्षा के प्रति भारी उत्साह और भरोसे को दर्शाती है। यह परीक्षा 3 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही शिफ्ट में पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की गई।

आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष देश के 37 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 22,75,011 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 22,05,035 छात्र परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्तर पर उपस्थिति का यह प्रतिशत 96.92% रहा, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी प्रभावशाली है। एनटीए (NTA) ने इसे छात्रों की मेहनत और सिस्टम पर उनकी अटूट निष्ठा का परिणाम बताया है।

परीक्षा में कड़ी सुरक्षा और तकनीक का सहारा

एनटीए ने नीट परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार तकनीक का भरपूर सहारा लिया गया। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक्स, सीसीटीवी कैमरे और जैमर्स जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं की गई थीं। इसके साथ ही जिला प्रशासन, पुलिस बल और नगर समन्वयकों के तालमेल से देशभर में यातायात और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे, जिससे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

Also read NEET 2026 Safe Score for MBBS: एमबीबीएस में दाखिले के लिए नीट सेफ स्कोर क्या है? श्रेणीवार अपेक्षित अंक जानें

NEET UG 2026: एनटीए ने जताया आभार

  1. माता-पिता और परिवारगण - प्रत्येक विद्यार्थी के पीछे मौन समर्थन के लिए
  2. निरीक्षकों, पर्यवेक्षकों, केंद्र अधीक्षकों और नगर समन्वयकों - निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए
  3. जिला प्रशासन और पुलिस - परीक्षा के दिन सुरक्षित और सुचारू आवागमन तथा समग्र सहयोग के लिए
  4. ECIL, BEL, EDCIL - प्रौद्योगिकी, रसद और सुरक्षित वितरण के लिए
  5. बायोमेट्रिक्स, सीसीटीवी, फ्रिस्किंग और जैमर का समर्थन करने वाली टीमों को -परीक्षा की निष्पक्षता के लिए
  6. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का NTA मुख्यालय का दौरा करने और टीम को प्रेरित करने के लिए तथा @EduMinOfIndia का अटूट समर्थन के लिए आभार।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]