Saurabh Pandey | May 2, 2025 | 01:41 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 के लिए परीक्षा केंद्र परीक्षा शुरू होने से तीन घंटे पहले खोला जाएगा और उम्मीदवारों को दोपहर 1:30 बजे के बाद नीट परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Now.jpg)
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने करीब 23 लाख एमबीबीएस उम्मीदवारों के लिए नीट यूजी 2025 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। नीट यूजी परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक पेन-एंड-पेपर फॉर्मेट में आयोजित की जाएगी।
नीट यूजी परीक्षा 2025 भारत के 550 शहरों में स्थित 5,000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। शिक्षा मंत्रालय ने हाल ही में परीक्षा में गड़बड़ी को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा उपाय, पुलिस एस्कॉर्ट और स्थानीय पुलिस द्वारा बहुस्तरीय जांच और तलाशी की तैयारी की है।
Also read NEET UG 2025: उत्तर प्रदेश के शीर्ष एमबीबीएस मेडिकल कॉलेज कौन से हैं? पात्रता और फीस जानें
NEET UG परीक्षा मुख्य रूप से 3 विषयों - फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) पर आधारित है। इसमें कुल 180 MCQ प्रकार के प्रश्न शामिल हैं, जिनकी समय अवधि 3 घंटे है।
नीट यूजी मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे। हालांकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
इस दिशा में मंत्रालय देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों के साथ लगातार बैठकें कर रहा है। इस साल यह परीक्षा 550 से अधिक शहरों और 5,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
Press Trust of India