NEET 2025 Cutoff: नीट यूजी कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स में गिरावट, वर्गवार देखें सफल उम्मीदवारों की संख्या
Santosh Kumar | June 15, 2025 | 01:11 PM IST | 2 mins read
नीट यूजी 2025 के टॉपर महेश कुमार ने परीक्षा में 686 अंक हासिल किए, जबकि पिछले साल 17 उम्मीदवारों ने पूरे 720 अंक हासिल किए।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBookनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 14 जून 2025 को नीट यूजी 2025 के कैटेगरी-वाइज कटऑफ मार्क्स जारी किए, जिसमें सभी कैटेगरी में कटऑफ में मामूली गिरावट देखने को मिली है। सबसे ज्यादा गिरावट सामान्य (यूआर/ईडबल्यूएस) कैटेगरी में देखने को मिली है, जहां कटऑफ 162 से गिरकर 144 अंक पर आ गई है। एनटीए ने नीट यूजी रिजल्ट 2025 के साथ परीक्षा की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है।
कटऑफ में इस गिरावट के पीछे एक कारण परीक्षा की बढ़ती कठिनाई और कठोर मूल्यांकन प्रणाली को माना जा रहा है। नीट यूजी 2025 के टॉपर ने 686 अंक हासिल किए, जबकि पिछले साल 17 उम्मीदवारों ने पूरे 720 अंक हासिल किए।
कुल 12,36,531 उम्मीदवारों ने नीट यूजी 2025 क्वालिफाई किया, जो पिछले साल की तुलना में थोड़ा अधिक है। सामान्य और आरक्षित श्रेणियों में कटऑफ में गिरावट से एमबीबीएस/बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
NEET 2025 Cutoff: अगला चरण नीट यूजी काउंसलिंग
कुल मिलाकर इस साल सभी श्रेणियों में कटऑफ में कमी आई है, जिसका लाभ अधिक छात्रों को मिलेगा। अब अगला चरण नीट काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया है, जिसमें छात्र अपने अंकों और रैंक के आधार पर कॉलेज चुन सकेंगे।
नीट यूजी परीक्षा के पिछले तीन वर्षों में कटऑफ स्कोर और योग्य उम्मीदवारों की संख्या में काफी अंतर देखा गया। 2023 में जनरल/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए कटऑफ स्कोर 720-137 था, जिसमें 10,14,372 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
इसके अलावा, एनटीए नीट यूजी 2024 परीक्षा में, स्कोर बढ़कर 720-162 हो गया और कुल 11,65,334 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जबकि 2025 में कटऑफ स्कोर घटकर 686-144 हो गया और 11,01,151 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।
NEET UG 2025: नीट यूजी कैटेगरी वाइज कटऑफ मार्क्स
नीचे दी गई तालिका में नीट 2025 श्रेणीवार कटऑफ अंक और सफल उम्मीदवारों की संख्या का विवरण दिया गया है-
|
श्रेणी |
क्वालिफाइंग परसेंटाइल |
मार्क्स रेंज |
सफल उम्मीदवारों की संख्या |
|---|---|---|---|
|
सामान्य /ईडबल्यूएस |
≥ 50वां परसेंटाइल |
686 – 144 |
11,01,151 |
|
ओबीसी |
≥ 40वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल |
143 – 113 |
88,692 |
|
एससी |
≥ 40वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल |
143 – 113 |
31,995 |
|
एसटी |
≥ 40वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल |
143 – 113 |
13,940 |
|
सामान्य / ईडबल्यूएस- दिव्यांग |
≥ 45वां लेकिन < 50वां परसेंटाइल |
143 – 127 |
472 |
|
ओबीसी - दिव्यांग |
≥ 40वां लेकिन < 45वां परसेंटाइल |
126 – 113 |
216 |
|
एससी - दिव्यांग |
≥ 40वां लेकिन < 45वां परसेंटाइल |
126 – 113 |
48 |
|
एसटी - दिव्यांग |
≥ 40वां लेकिन < 45वां परसेंटाइल |
126 – 113 |
17 |
|
कुल |
— |
— |
12,36,53 |
अगली खबर
]NEET UG 2025 Result: सीबीआई ने नीट अभ्यर्थियों से ठगी करने के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार
सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, संदीप शाह (सोलापुर निवासी) और सलीम पटेल (नवी मुंबई निवासी) ने दावा किया था कि उनके राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के अधिकारियों से संपर्क हैं और वे अभ्यर्थियों के अंक बढ़वा सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार