Santosh Kumar | October 30, 2024 | 11:00 PM IST | 6 mins read
फाइमा के अध्यक्ष सुरवणकर दत्ता ने कहा कि हम अदालती सुनवाई का इंतजार नहीं कर रहे हैं और काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

NEET PG Counselling Schedule Live Updates: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर सकती है। इस बीच, फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने कहा कि NEET PG Counselling 2024 11 नवंबर से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा करेगी।
FORDA ने एक्स पर पोस्ट किया कि नीट पीजी 2024 काउंसलिंग 11 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि 4 महीने की देरी ने अब 2025 की समयसीमा को मुश्किल बना दिया है। समस्या तीसरे साल भी जारी है और उन्होंने सवाल किया, "क्या यह कभी खत्म होगा?"
वहीं, नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने भी NEET PG 2024 Counselling को लेकर 28 अक्टूबर को एक बैठक की है। इसमें NEET PG 2024 के लिए राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची तैयार करने का निर्णय लिया गया है।
यह निर्णय वर्चुअल बैठक में लिया गया, जिसमें राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), एनबीईएमएस और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए। काउंसलिंग 4 चरणों में आयोजित होने की उम्मीद है।
बैठक के दौरान एनबीईएमएस ने राज्य अधिकारियों को 5 नवंबर 2024 तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी है। साथ ही पंजीकृत उम्मीदवारों की पूरी सूची 6 नवंबर 2024 तक एनबीईएमएस को भेजने को कहा गया है।
एनबीईएमएस राज्य अधिकारियों से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर राज्यवार मेरिट सूची जारी करेगा। यह जानकारी सभी राज्य काउंसलिंग अथॉरिटी को ईमेल के जरिए भी भेजी जाएगी।
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (एफएआईएमए) के अध्यक्ष सुरवणकर दत्ता ने कहा कि अधिकारी नीट पीजी से संबंधित सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार नहीं कर रहे हैं और NEET PG 2024 Counselling Schedule जल्द ही जारी किया जाएगा।
मेडिकल काउंसिल कमेटी (एमसीसी) जल्द ही नीट पीजी काउंसलिंग 2024 का शेड्यूल जारी कर सकती है। काउंसिल का शेड्यूल और नीट पीजी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट आपको इस वेबसाइट पर मिलेगी।
October 30, 2024 | 11:00 PM IST
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर NEET PG 2024 काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा।
October 30, 2024 | 10:26 PM IST
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के अध्यक्ष सुरवंकर दत्ता ने एक पोस्ट में लिखा कि NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा, और शेड्यूल जारी करने में बाधा डालने वाले हालिया मुद्दों का समाधान कर लिया गया है।
October 30, 2024 | 09:51 PM IST
एक बार शेड्यूल उपलब्ध होने के बाद, छात्र नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए आधिकारिक एमसीसी पोर्टल पर अपने पसंदीदा कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन कर सकते हैं।
October 30, 2024 | 09:15 PM IST
जो उम्मीदवार स्नातकोत्तर मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे और काउंसलिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल चेक कर सकते हैं।
October 30, 2024 | 08:09 PM IST
FORDA ने कहा, “NEET PG 2024 काउंसलिंग 11 नवंबर तक शुरू होगी। 4 महीने की देरी 2025 की समयसीमा को चुनौतीपूर्ण बना देती है। यह दुष्चक्र लगातार तीसरे वर्ष जारी है। क्या यह कभी ख़त्म होगा?”
October 30, 2024 | 07:16 PM IST
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) द्वारा 11 नवंबर, 2024 को नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी करने की उम्मीद है। रिपोर्ट में फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (फोर्डा) का हवाला देते हुए कहा गया है कि नीट पीजी 2024 के लिए काउंसलिंग 11 नवंबर 2024 से शुरू होगी।
October 30, 2024 | 06:55 PM IST
नीट पीजी AIQ काउंसलिंग के चार राउंड यानी राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3 और AIQ स्ट्रे वैकेंसी राउंड होंगे।।
October 30, 2024 | 06:22 PM IST
एनबीई द्वारा आयोजित नीट पीजी में अपनी रैंक के आधार पर अखिल भारतीय कोटा सीटों के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले सभी उम्मीदवार केंद्रीय विश्वविद्यालय की 50% एआईक्यू सीटों के लिए पात्र होंगे।
October 30, 2024 | 05:21 PM IST
October 30, 2024 | 04:49 PM IST
October 30, 2024 | 03:46 PM IST
एनबीई के वकील ने कहा कि अगर हम हर साल प्रश्न (NEET PG 2024 Counselling Schedule) और आंसर-की प्रकाशित करेंगे, तो 3 साल में हमारे सभी प्रश्न खत्म हो जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर कुंजी प्रकाशित नहीं की जाएगी, और यह बात सूचना बुलेटिन में भी दी गई थी।
October 30, 2024 | 03:08 PM IST
एनएमसी सचिव ने कहा कि राज्य काउंसलिंग अधिकारियों द्वारा एनबीईएमएस को पंजीकरण डेटा भेजने और एनबीईएमएस द्वारा राज्यवार मेरिट सूची जारी करने की तारीख एमसीसी और एनएमसी की वेबसाइटों पर दी जाएगी।
October 30, 2024 | 02:29 PM IST
एनबीईएमएस राज्य अधिकारियों से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर राज्यवार मेरिट सूची जारी करेगा। हरियाणा और गोवा जैसे राज्य, जो इन-सर्विस उम्मीदवारों को अतिरिक्त प्रोत्साहन अंक नहीं देते हैं, वे अपनी राज्य मेरिट सूची स्वयं तैयार करेंगे।
October 30, 2024 | 02:13 PM IST
नीट पीजी में इन-सर्विस डॉक्टरों को 50% आरक्षण नहीं मिलता। हालांकि, उन्हें अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है।
October 30, 2024 | 01:53 PM IST
बैठक में एनबीईएमएस ने NEET PG 2024 के लिए राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची तैयार करने का निर्णय लिया है।
October 30, 2024 | 01:22 PM IST
एमसीसी द्वारा नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन शुरू किए 40 दिन से अधिक हो चुके हैं, लेकिन अभ्यर्थी अभी भी NEET PG Counselling 2024 Schedule का इंतजार कर रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई 19 नवंबर तक टाल दी है, जिससे उनकी चिंता और बढ़ गई है।
October 30, 2024 | 12:45 PM IST
FORDA ने कहा कि, NEET PG 2024 काउंसलिंग 11 नवंबर तक शुरू होगी। चार महीने की देरी से 2025 की समयसीमा चुनौतीपूर्ण हो गई है। यह दुष्चक्र लगातार तीसरे साल भी जारी है। क्या यह कभी खत्म होगा?
October 30, 2024 | 12:09 PM IST
MCC NEET PG Counselling 2024 के माध्यम से दी जाने वाली स्नातकोत्तर मेडिकल सीटों में शामिल हैं-
October 30, 2024 | 11:45 AM IST
नीट पीजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा और आवेदन पत्र भरना होगा। उम्मीदवार कॉलेज और पाठ्यक्रम की अपनी पसंद के आधार पर विकल्पों की संख्या घोषित कर सकते हैं।
October 30, 2024 | 11:29 AM IST
एनबीईएमएस राज्य अधिकारियों से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर राज्यवार NEET PG 2024 Merit List जारी करेगा।
October 30, 2024 | 11:09 AM IST
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) किसी भी समय NEET PG Counselling 2024 Schedule जारी कर सकती है।
October 30, 2024 | 10:21 AM IST
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने कहा कि NEET PG Counselling 2024 11 नवंबर से शुरू होगी।
October 30, 2024 | 10:01 AM IST
एमसीसी डीम्ड, केंद्रीय विश्वविद्यालयों में सीट आवंटन, 50% एआईक्यू सीटों और 50 राज्य कोटा सीटों के लिए काउंसलिंग के कुल 4 राउंड आयोजित करता है।
October 30, 2024 | 09:49 AM IST
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा और विकल्पों की घोषणा करनी होगी। रजिस्ट्रेशन एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर किया जा सकता है।
October 30, 2024 | 09:23 AM IST
नीट पीजी में इन-सर्विस डॉक्टरों को 50% आरक्षण नहीं मिलता। हालांकि, उन्हें अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं। सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के तहत यह व्यवस्था लागू की गई है।
ये भी पढ़ें:- NEET PG 2024: एनबीईएमएस तैयार करेगा राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची; 5 नवंबर तक पंजीकरण पूरा करने का सुझाव
October 30, 2024 | 09:01 AM IST
NEET PG Counselling 2024 को लेकर हुई इस मीटिंग में राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी), मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी), एनबीईएमएस और राज्य काउंसलिंग प्राधिकरण के अधिकारी शामिल हुए।
October 30, 2024 | 08:37 AM IST
बैठक में एनबीईएमएस ने NEET PG 2024 के लिए राज्य-विशिष्ट मेरिट सूची तैयार करने का निर्णय लिया है।
October 30, 2024 | 08:20 AM IST
नेशनल बोर्ड ऑफ मेडिकल एग्जामिनेशन (एनबीईएमएस) ने भी NEET PG 2024 Counselling को लेकर 28 अक्टूबर को एक बैठक की है।
October 30, 2024 | 08:08 AM IST
FORDA ने एक्स पर पोस्ट किया कि NEET PG 2024 Counselling 11 नवंबर से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि 4 महीने की देरी ने अब 2025 की समयसीमा को मुश्किल बना दिया है। समस्या तीसरे साल भी जारी है और उन्होंने सवाल किया, "क्या यह कभी खत्म होगा?"
October 30, 2024 | 07:54 AM IST
फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने कहा कि NEET PG Counselling 2024 11 नवंबर से शुरू होगी।
October 30, 2024 | 07:48 AM IST
एनबीईएमएस राज्य अधिकारियों से आवश्यक डेटा प्राप्त करने के एक सप्ताह के भीतर राज्यवार NEET PG 2024 Merit List जारी करेगा।
October 30, 2024 | 07:47 AM IST
NEET PG Counselling 2024 Schedule मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी किया जाएगा।
October 30, 2024 | 07:47 AM IST
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) किसी भी समय NEET PG Counselling 2024 Schedule जारी कर सकती है।